Multibagger Stocks: फ्लोरोकेमिकल्स बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार नवीन फ्लोरीन इंटरनेशनल (Navin Fluorine International) के शेयर आज मजबूत मार्केट सेंटिमेंट में भी कमजोर हुए हैं। कमजोर जून तिमाही ने इसके शेयरों को झटका दिया है। हालांकि लॉन्ग टर्म में इसने महज 10 साल में निवेशकों को कम पैसों के निवेश पर ही करोड़पति बना दिया है। इसके अलावा जून तिमाही के कमजोर नतीजे के बावजूद ब्रोकरेज ने इसकी खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है। जून तिमाही में इसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 9 फीसदी से अधिक गिरकर 350.71 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 20 फीसदी से अधिक गिरकर 63.01 करोड़ रुपये पर आ गया। अब शेयरों की बात करें तो आज बीएसई पर यह 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 4494.10 रुपये (Navin Fluorine Share Price) पर बंद हुआ है।
