इस हफ्ते 58 स्मॉलकैप शेयरों ने दिया डबल डिजिट रिटर्न, जानिए अगले हफ्ते कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Multibagger stocks : बीते हफ्ते के दौरान, डेली चार्ट पर स्विंग हाई ब्रेकआउट के बाद निफ्टी में शानदार तेजी देखने को मिली। इससे बाजार सहभागियों के बीच उम्मीद में बढ़त का पता चलता है। हालांकि, सप्ताह के अंतिम भाग में निफ्टी कंसोलीडेट हुआ। आगे चलकर, 21000 पर निफ्टी के लिए एक बड़ा सपोर्ट दिख रहा है,क्योंकि कॉल राइटर्स ने इस स्ट्राइक प्राइस पर सबसे ज्यादा पोजीशन बना ली है

अपडेटेड Dec 09, 2023 पर 12:47 PM
Market news: बीएसई स्मॉल-कैप, बीएसई मिड-कैप, बीएसई लार्ज-कैप इंडेक्स में 3.8 फीसदी, 2 फीसदी और 1.3 फीसदी की बढ़त देखने को मिली और ये रिकॉर्ड ऊंचाई को भी हिट कर गए

Stock market : 8 दिसंबर को खत्म हुए हफ्ते में बाजार में लगातार 6वें हफ्ते तेजी देखने को मिली। अच्छे ग्लोबल संकेतों के दम पर बाजार नया रिकॉर्ड हाई लगाता दिखा। मजबूत जीडीपी आंकड़ों, चुनावों में बीजेपी की जीत और उम्मीद के मुताबिक रही आरबीआई पॉलीसी ने बाजार में जोश भर दिया। इस हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 3.47 फीसदी या 2344.41 अंक बढ़कर 69,825.60 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 इंडक्स 701.5 अंक या 3.46 फीसदी बढ़कर 20,969.40 पर बंद हुआ। शुक्रवार को निफ्टी पहली बार 21,000 के पार चला गया। कल यह इंट्राडे में 21,006.10 का स्तर हिट करता दिखा था। बीएसई सेंसेक्स ने भी 69,893.80 की नई ऊंचाई को छुआ।

ब्रॉडर मार्केट की बात करें तो बीएसई स्मॉल-कैप, बीएसई मिड-कैप, बीएसई लार्ज-कैप इंडेक्स में 3.8 फीसदी, 2 फीसदी और 1.3 फीसदी की बढ़त देखने को मिली और ये रिकॉर्ड ऊंचाई को भी हिट कर गए।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो बीते हफ्ते बीएसई पावर इंडेक्स 13 फीसदी बढ़ा, बीएसई ऑयल एंड जीएएस इंडेक्स 7.6 फीसदी बढ़ा और बीएसई बैंक इंडेक्स 5.3 फीसदी और बीएसई एनर्जी इंडेक्स 5.2 फीसदी बढ़ा। हालांकि, बीएसई एफएमसीजी इंडेक्स 0.3 फीसदी गिर गया।


इस हफ्ते में, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने अपना सपोर्ट बढ़ा दिया क्योंकि उन्होंने 9,285.11 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी। हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी 4326.47 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।

8 अक्टूबर को खत्म हुए हफ्ते में बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स 1.3 फीसदी बढ़ा। स्पेंसर रिटेल, बीसीएल इंडस्ट्रीज, 63 मून्स टेक्नोलॉजीज, आईनॉक्स विंड, पटेल इंजीनियरिंग कंपनी, एचएलवी, संदुर मैंगनीज और आयरन ओरेस, नई दिल्ली टेलीविजन, केआईओसीएल, आशापुरा माइनकेम, आईनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज, संगम (इंडिया) में 20-51 फीसदी की तेजी देखने को मिली।

s1

दूसरी ओर, उत्तम शुगर मिल्स, अवध शुगर एंड एनर्जी, बलरामपुर चीनी मिल्स, डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज, बजाज हिंदुस्तान शुगर, त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज, प्राज इंडस्ट्रीज, धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स, धामपुर शुगर मिल्स, केडीडीएल, उगर शुगर वर्क्स, इंद्रप्रस्थ मेडिकल कॉरपोरेशन और एथोस में 10-21 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

अगले हफ्ते कैसी रह सकती है बाजार की चाल

मेहता इक्विटीज के प्रशांत तापसे का कहना है कि गुरुवार को एक दिन के ब्रेक के बाद शुक्रवार के फिर से खरीदारी शुरू हुई। सकारात्मक ग्लोबल संकेतों के दम पर बेंचमार्क इंडेक्स नई ऊंचाई पर पहुंच गए। आरबीआई ने अपनी मौद्रिक नीति घोषणा में वित्त वर्ष 2024 के सकल घरेलू उत्पाद का अनुमान बढ़ाकर 7 फीसदी कर दिया। हालांकि आरबीआई देश की मजबूत विकास संभावनाओं को लेकर पॉजिटिव है। लेकिन यह मुद्रास्फीति को लेकर सतर्क। इससे संकेत मिलता है कि उच्च ब्याज दर का दौर जल्द नहीं खत्म होने वाला है। इससे इंट्रा-डे ट्रेड में तेज वोलैटिलिटी देखने को मिली।

ओवरबॉट स्थितियों के बावजूद बाजार का शॉर्ट टर्म टेक्निकल सेटअप तेजी के पक्ष में बना हुआ है। निफ्टी के लिए 20777-20521 के स्तर पर सपोर्ट और 21121-21331 की रेंज में रजिस्टेंस दिख रहा है।

एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि बीते हफ्ते के दौरान, डेली चार्ट पर स्विंग हाई ब्रेकआउट के बाद निफ्टी में शानदार तेजी देखने को मिली। इससे बाजार सहभागियों के बीच उम्मीद में बढ़त का पता चलता है। हालांकि, सप्ताह के अंतिम भाग में निफ्टी कंसोलीडेट हुआ। आगे चलकर, 21000 पर निफ्टी के लिए एक बड़ा सपोर्ट दिख रहा है,क्योंकि कॉल राइटर्स ने इस स्ट्राइक प्राइस पर सबसे ज्यादा पोजीशन बना ली है। मौजूदा अपट्रेंड निफ्टी को 21000 से ऊपर लेजा सकती है। जिसके बाद इसके 21550 तक पहुंचने की संभावना है। निचले स्तर पर, पुट राइटर्स ने 20900 और 20800 पर सबसे ज्यादा पोजीशन बनाई है। इन स्तरों के नीचे जाने पर मुनाफावसूली बढ़ सकती है।

Stock Market: आरबीआई पॉलिसी और मजबूत जीडीपी आंकड़ों ने दिया बूस्टर डोज, नई ऊंचाई पर बाजार

शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि चार्ट पर निफ्टी में 2 दिनों के कंसोलीडेशन के बाद फिर से बढ़ शुरू होती दिखी है। हालांकि मोमेंटम इंडीकेटर ओवरबॉट हैं और ऊपरी स्तरों पर सावधानी बरतने का सुझाव दे रहे हैं। ट्रेड करने की आदर्श रणनीति ट्रेलिंग स्टॉप लॉस मैकेनिज्म के साथ लॉन्ग पोजीशन बनाए रखना है। निफ्टी के लिए 20860 - 20800 पर सपोर्ट दिख रहा है। इस तरफ होने वाली किसी भी गिरावट को खरीदारी के मोके के रूप में इस्तेमाल किया जाना चाहिए। क्योंकि मार्केट का ओवरऑल ट्रेंड अभी भी पॉजिटिव है। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 21060-21100 पर तत्काल रजिस्टेंस दिख रहा है।

बैंक निफ्टी में भी शुक्रवार को इंट्राडे लो से तेज पुलबैक आया और यह अब तक के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। उम्मीद है कि अगले हफ्ते भी ये तेजी जारी रहेगी। बैंक निफ्टी ते लिए 47800 - 48000 पर शॉर्ट टर्म रजिस्टेंस दिख रहा है। वहीं, ऊपर की तरफ 46800-46700 पर सपोर्ट दिखा रहा।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।