Multibagger Stocks: पेस्टिसाईड्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी बेस्ट एग्रोलाइफ (Best Agrolife) के शेयर इस साल करीब 32 फीसदी टूटे हैं। हालांकि करोड़पति बनाने के लिए अधिक समय नहीं लिया और समय भी बहुत कम लिया। इसके शेयरों की तेजी ने महज पांच साल में 41 हजार रुपये के निवेश पर ही करोड़पति बना दिया है। आज की बात करें तो बीएसई पर यह 0.46 फीसदी की तेजी के साथ 1043.50 रुपये के भाव (Best Agrolife Share Price) के भाव पर बंद हुआ है। इस महीने अब तक यह 13 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है।
रॉकेट की स्पीड से Best Agrolife ने बनाया करोड़पति
बेस्ट एग्रोलाइफ के शेयर 22 जून 2018 को महज 4.20 रुपये में मिल रहे थे। अब यह 1043.50 रुपये के भाव में मिल रहा है यानी कि महज 41 हजार रुपये के निवेश पर पांच साल में ही निवेशक करोड़पति बना दिया। इन पांच वर्षों में इसके शेयर 24745 फीसदी ऊपर चढ़े हैं।
अब पिछले एक साल में शेयरों के चाल की बात करें तो पिछले साल 1 जुलाई 2022 को यह एक साल के निचले स्तर 798.60 रुपये पर था। इसके बाद पांच महीने में ही यह 122 फीसदी उछलकर एक साल के हाई 1774.45 रुपये पर पहुंच गया। हालांकि शेयरों की यह तेजी यहीं थम गई और इस हाई से फिलहाल यह 41 फीसदी डिस्काउंट पर है।
कंपनी के बारे में डिटेल्स
बेस्ट एग्रोलाइफ इनसेक्टिसाइड्स, हर्बिसाइड्स, फंजीसाइड्स और प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर बनाती है यानी यह फसलों को नुकसान पहुंचने वाले कीडों, खर-पतवारों, फंजी का खात्मा करने वाले प्रोडक्ट्स के साथ-साथ पौधों की ग्रोथ तेज करने वाले प्रोडक्ट्स बनाती है। इसके प्रोडक्ट्स की बिक्री दुनिया भर में होती है।
कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो मार्च तिमाही में इसका शुद्ध मुनाफा तेजी से गिर गया। दिसंबर 2022 तिमाही में इसे 9.20 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था और मार्च 2023 तिमाही में इसे 32.44 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ। मार्च तिमाही में प्रमोटर ने अपनी हिस्सेदारी तिमाही आधार पर 48.20 फीसदी से बढ़ाकर 50.10 फीसदी कर लिया।