Get App

Multibagger Stocks: रॉकेट की स्पीड से बने करोड़पति, पांच साल में ही इस एग्री स्टॉक ने 24745% बढ़ाया पैसा

Multibagger Stocks: पेस्टिसाईड्स बनाने वाली इस दिग्गज कंपनी के शेयर 2023 में अब तक करीब 32 फीसदी टूटे हैं। हालांकि करोड़पति बनाने के लिए अधिक समय नहीं लिया और समय भी बहुत कम लिया। इसके शेयरों की तेजी ने महज पांच साल में 41 हजार रुपये के निवेश पर ही करोड़पति बना दिया है। इस महीने अब तक यह 13 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jun 20, 2023 पर 4:55 PM
Multibagger Stocks: रॉकेट की स्पीड से बने करोड़पति, पांच साल में ही इस एग्री स्टॉक ने 24745% बढ़ाया पैसा
Best Agrolife इनसेक्टिसाइड्स, हर्बिसाइड्स, फंजीसाइड्स और प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर बनाती है यानी यह फसलों को नुकसान पहुंचने वाले कीडों, खर-पतवारों, फंजी का खात्मा करने वाले प्रोडक्ट्स के साथ-साथ पौधों की ग्रोथ तेज करने वाले प्रोडक्ट्स बनाती है। (File Photo- Pixabay)

Multibagger Stocks: पेस्टिसाईड्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी बेस्ट एग्रोलाइफ (Best Agrolife) के शेयर इस साल करीब 32 फीसदी टूटे हैं। हालांकि करोड़पति बनाने के लिए अधिक समय नहीं लिया और समय भी बहुत कम लिया। इसके शेयरों की तेजी ने महज पांच साल में 41 हजार रुपये के निवेश पर ही करोड़पति बना दिया है। आज की बात करें तो बीएसई पर यह 0.46 फीसदी की तेजी के साथ 1043.50 रुपये के भाव (Best Agrolife Share Price) के भाव पर बंद हुआ है। इस महीने अब तक यह 13 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है।

रॉकेट की स्पीड से Best Agrolife ने बनाया करोड़पति

बेस्ट एग्रोलाइफ के शेयर 22 जून 2018 को महज 4.20 रुपये में मिल रहे थे। अब यह 1043.50 रुपये के भाव में मिल रहा है यानी कि महज 41 हजार रुपये के निवेश पर पांच साल में ही निवेशक करोड़पति बना दिया। इन पांच वर्षों में इसके शेयर 24745 फीसदी ऊपर चढ़े हैं।

अब पिछले एक साल में शेयरों के चाल की बात करें तो पिछले साल 1 जुलाई 2022 को यह एक साल के निचले स्तर 798.60 रुपये पर था। इसके बाद पांच महीने में ही यह 122 फीसदी उछलकर एक साल के हाई 1774.45 रुपये पर पहुंच गया। हालांकि शेयरों की यह तेजी यहीं थम गई और इस हाई से फिलहाल यह 41 फीसदी डिस्काउंट पर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें