Multibagger Stocks: फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी ग्रेन्यूल्स इंडिया (Granules India) के शेयर आज कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में फिसलकर बंद हुए हैं। हालांकि लॉन्ग टर्म में इसने 75 हजार रुपये के निवेश पर करोड़पति बना दिया है। अब ब्रोकरेज इसमें आगे भी अच्छी तेजी के आसार देख रहे हैं। ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के मुताबिक ग्रेन्यूल्स के शेयर मौजूदा लेवल से करीब 25 फीसदी ऊपर उछल सकते हैं। इसके शेयर आज बीएसई पर 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 287.05 रुपये (Granules India Share Price) पर बंद हुए हैं।
