Multibagger Stocks: तीन साल में 544% रिटर्न, लॉन्ग टर्म में बनाया करोड़पति, चार्ट पर मजबूत है यह धमाकेदार शेयर

Multibagger Stocks: यह शेयर न सिर्फ लॉन्ग टर्म बल्कि शॉर्ट टर्म में भी निवेश के लिए शानदार साबित हुआ है। 20 साल में इसने 70 हजार रुपये के निवेश पर ही निवेशकों को करोड़पति बना दिया। वहीं तीन साल में इसने 544 फीसदी और 6 महीने में 72 फीसदी रिटर्न दिया है। टेक्निकल चार्ट पर यह स्टॉक काफी मजबूत दिख रहा है। क्या आपके पोर्टफोलियो में है यह शेयर?

अपडेटेड Aug 30, 2023 पर 3:52 PM
Praj के शेयर 22 अगस्त 2003 को महज 3.34 रुपये में मिल रहे थे। इसके बाद 20 साल में यह 14331 फीसदी उछलकर आज 30 अगस्त 2023 को 482 रुपये पर बंद हुआ। इस प्रकार प्राज के शेयरों ने निवेशकों को 20 साल में करोड़पति बना दिया है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger Stocks: प्रोसेस और प्रोजेक्ट इंजीनियरिंग कंपनी प्राज इंडस्ट्रीज (Praj Industries) के शेयर न सिर्फ लॉन्ग टर्म बल्कि शॉर्ट टर्म में भी निवेश के लिए शानदार साबित हुए हैं। 20 साल में इसने 70 हजार रुपये के निवेश पर ही निवेशकों को करोड़पति बना दिया। वहीं तीन साल में इसने 544 फीसदी और 6 महीने में 72 फीसदी रिटर्न दिया है। टेक्निकल चार्ट पर यह स्टॉक काफी मजबूत दिख रहा है। आज की बात करें तो इसके शेयर 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 482 रुपये के भाव (Praj Share Price) पर बंद हुए हैं। इंट्रा-डे में यह 491.90 रुपये तक पहुंचा था। इसका फुल मार्केट कैप 8,854.97 करोड़ रुपये है।

    Multibagger Stocks: 20 साल में बना दिया करोड़पति

    प्राज के शेयर 22 अगस्त 2003 को महज 3.34 रुपये में मिल रहे थे। इसके बाद 20 साल में यह 14331 फीसदी उछलकर आज 30 अगस्त 2023 को 482 रुपये पर बंद हुआ। इस प्रकार प्राज के शेयरों ने निवेशकों को 20 साल में करोड़पति बना दिया है। पिछले एक साल में शेयरों के चाल की बात करें तो 28 मार्च 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 299 रुपये पर था। इसके बाद पांच महीने में ही यह 72 फीसदी उछलकर पिछले हफ्ते 22 अगस्त को यह 514 रुपये पर पहुंच गया। यह इसका रिकॉर्ड हाई है। हालांकि इस हाई से यह फिलहाल 6 फीसदी डाउनसाइड है।


    Multibagger से बना Penny Stock, 3 दिन में ही 84% डूब गई निवेशकों की पूंजी

    Praj में अब आगे क्या है रुझान

    घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के मुताबिक चार्ट पर यह शेयर काफी मजबूत दिख रहा है। इसके शेयर 20 दिन, 50 दिन, 100 दिन और 200 दिन के ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) से ऊपर है। अब रेजिस्टेंस लेवल की बात करें तो अपसाइड पहले इसे 491.1, फिर 501.1 और फिर 507.5 पर रेजिस्टेंस झेलना पड़ सकता है। वहीं डाउनसाइड इसे 474.7, फिर 468.3 और फिर 458.3 पर सपोर्ट मिल रहा है।

    एक ब्लॉक डील पर Zomato में 5% का उछाल, मुनाफा निकाल लें या अभी और चढ़ेगा भाव?

    फंडामेंटल स्तर पर बात करें तो आने वाले दिनों में एथेनॉल की मांग में इजाफा होने वाला है और प्राज इसकी दिग्गज कंपनी है। प्राज और इंडियन ऑयल ने देश में बॉयोफ्यूल्स प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए हाथ मिलाया है। प्राज का फोकस सेंट्रल पावर इंजीनियरिंग सर्विस (CPEC), जीरो लिक्विड डिस्चार्ज (ZLD) और एफ्यूलेंट ट्रीटमेंट प्लांट्स (ETP) सेगमेंट्स में अपनी स्थिति मजबूत करने पर है। इन वजहों से ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज ने इसमें निवेश के लिए 500 रुपये के टारगेट पर खरीदारी की रेटिंग दी हुई है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।