Multibagger: इस शेयर ने 5 साल में दिया छप्परफाड़ रिटर्न, बस ₹42,000 लगाकर लोग बन गए करोड़पति

Multibagger Stocks: छोटी कंपनियों को निवेश के लिए काफी जोखिम भरा माना जाता है, लेकिन कई बार यह जोखिम काफी बड़ा मुनाफा भी दे जाती है। ऐसी ही एक छोटी कंपनी है प्राइम इंडस्ट्रीज (Prime Industires), जिसने सिर्फ पिछले 5 सालों में अपने निवेशकों को बस कुछ हजार रुपये के निवेश से करोड़पति बना दिया है

अपडेटेड Sep 16, 2023 पर 11:18 PM
प्राइम इंडस्ट्रीज के शेयर 15 सितंबर को बीएसई पर 4.98% की तेजी के साथ 146.40 रुपये पर बंद हुए

Multibagger Stocks: जहां रिस्क है, वहा इश्क है! वेबसीरीज 'स्कैम 1992" का यह डायलॉग माइक्रो-कैप शेयरों पर काफी सटीक बैठक होता है। सिर्फ कुछ सौ करोड़ रुपये के मार्केट वाली ये कंपनियां निवेश के लिए काफी जोखिम भरी मानी जाती है, लेकिन कई बार यह जोखिम काफी बड़ा मुनाफा भी दे जाती है। ऐसी ही एक छोटी कंपनी है प्राइम इंडस्ट्रीज (Prime Industires), जिसने सिर्फ पिछले 5 सालों में अपने निवेशकों को बस कुछ हजार रुपये के निवेश से करोड़पति बना दिया है।

प्राइम इंडस्ट्रीज के शेयर शुक्रवार 15 सितंबर को बीएसई पर 4.98 फीसदी की तेजी के साथ 146.40 रुपये के भाव पर बंद हुए। हालांकि आज से करीब 5 साल पहले इसके शेयर बीएसई पर महज 0.60 रुपये के प्रभावी कीमत पर मिल रहे थे। इस तरह पिछले 5 साल में इस शेयर ने अपने निवेशकों को करीब 24,300 फीसदी का रिटर्न दिया है।

इसका मतलब है कि अगर किसी निवेशक ने आज से 5 साल पहले इस शेयर में 1 लाख रुपये लगाया होता और आज तक उस निवेश को बनाए रखा होता, तो आज उसके 1 लाख रुपये की वैल्यू 24,300 फीसदी बढ़कर 2.43 करोड़ रुपये हो गई होती।


यह भी पढ़ें- सॉफ्टबैंक के निवेश वाली कंपनी का कभी नहीं खरीदूंगा शेयर: वैल्यूएशन गुरु अश्वथ दामोदरन

वहीं अगर किसी निवेशक ने उस वक्त सिर्फ 42,000 रुपये लगाए होते और उस निवेश को आज तक बेचा नहीं होता, तो आज उसके 42,000 रुपये की वैल्यू बढ़कर 1 करोड़ रुपये से अधिक हो गई होती और वह शख्स करोड़पति होता।

प्राइम इंडस्ट्रीज के शेयरों का हालिया प्रदर्शन भी काफी दमदार है। पिछले एक साल में इस शेयर ने अपने निवेशकों को 7.92 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 6 महीने में इस शेयर का भाव 1,584.70 फीसदी बढ़ा है। जबकि पिछले एक साल में इसने अपने निवेशकों को 1,991.43 फीसदी का मल्टीबैगर दिया है।

कंपनी के बारे में

प्राइम इंडस्ट्रीज लिमिटेड 'वनस्पति' को बनाने और उसे बेचने के कारोबार में है। कंपनी बेकरी के लिए भी वनस्पति बनाती है और इसकी अपनी सेगमेंट में अच्छी उपस्थिति है। इसके अलावा कंपनी सनफ्लॉवर ऑयल सहित कई तरह के रिफाइंड ऑयल को भी बनाती और बेचती है। इसका मौजूदा मार्केट कैप अभी 229.17 करोड़ रुपये है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।