Multibagger Stocks: ₹18 के शेयर ने बना दिया करोड़पति, अब 1 के बदले मिलेंगे 10 शेयर, चेक करें रिकॉर्ड डेट

Multibagger Stocks: फार्मा सेक्टर की स्मॉल कैप कंपनी थेमिस मेडिकेयर (Themis Medicare) के शेयरों ने निवेशकों की बेतहाशा कमाई कराई है। लॉन्ग टर्म से लेकर शॉर्ट टर्म तक इसने छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। इस महीने अभी इसने शेयरहोल्डर्स को 5 रुपये का डिविडेंड बांटा है और अब यह अपने शेयरों को तोड़ने जा रही है। निवेशकों को एक के बदले दस शेयर मिलेंगे

अपडेटेड Sep 30, 2023 पर 3:08 PM
Themis Medicare सिर्फ लॉन्ग टर्म ही नहीं बल्कि शॉर्ट टर्म में भी शानदार निवेश साबित हुआ है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger Stocks: फार्मा सेक्टर की स्मॉल कैप कंपनी थेमिस मेडिकेयर (Themis Medicare) के शेयरों ने निवेशकों की बेतहाशा कमाई कराई है। लॉन्ग टर्म से लेकर शॉर्ट टर्म तक इसने छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। इस महीने अभी इसने शेयरहोल्डर्स को 5 रुपये का डिविडेंड बांटा है और अब यह अपने शेयरों को तोड़ने जा रही है। निवेशकों को एक के बदले दस शेयर मिलेंगे। शेयरों के रिटर्न की बात करें तो यह मल्टीबैगर साबित हुआ है और निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। शुक्रवार 29 सितंबर को यह रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था। मुनाफावसूली के चलते भाव में थोड़ी नरमी आई लेकिन फिर भी यह काफी मजबूत स्थिति में है और बीएसई पर 2.83% की बढ़त के साथ 1809.85 रुपये (Themis Medicare Share Price) पर बंद हुआ।

    Stock Split के लिए यह रिकॉर्ड डेट फिक्स

    थेमिस मेडिकेयर के शेयरों के स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट फिक्स हो चुका है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक 1:10 के रेश्यो में स्टॉक स्प्लिट के लिए मंगलवार 10 अक्टूबर का रिकॉर्ड डेट फिक्स किया गया है। स्टॉक स्प्लिट के बाद 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये हो जाएगी। इस महीने कंपनी ने निवेशकों को हर शेयर पर 5 रुपये का डिविडेंड भी बांटा है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 1 सितंबर 2023 था और इसका पेमेंट 9 सितंबर को किया गया था। यह वित्त वर्ष 2022-23 के लिए फाइनल डिविडेंड था।


    यह सरकारी स्कीम अब और आकर्षक, सरकार ने फिर बढ़ाई ब्याज की दरें

    Themis Medicare के ₹18 के शेयर ने बना दिया करोड़पति

    थेमिस मेडिकेयर के शेयर 22 फरवरी 2002 को महज 18.10 रुपये में मिल रहे थे। अब यह 1809.85 रुपये पर है यानी कि 21 साल में इसने निवेशकों को करोड़पति बना दिया। सिर्फ लॉन्ग टर्म ही नहीं बल्कि शॉर्ट टर्म में भी यह शानदार निवेश साबित हुआ है। अगर पिछले एक साल के टाइम फ्रेम की ही बात करें तो पिछले साल 11 नवंबर 2022 को यह एक साल के निचले स्तर 875.10 रुपये पर था। इसके बाद महज 10 महीने में ही यह करीब 109 फीसदी उछलकर 29 सितंबर 2023 को 1825 रुपये पर पहुंच गया। यह इसका रिकॉर्ड हाई है। इस वित्त वर्ष की पहली छमाई अप्रैल-सितंबर में यह 56 फीसदी से अधिक ऊपर चढ़ा है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।