Get App

Multibagger Stocks: ₹18 के शेयर ने बना दिया करोड़पति, अब 1 के बदले मिलेंगे 10 शेयर, चेक करें रिकॉर्ड डेट

Multibagger Stocks: फार्मा सेक्टर की स्मॉल कैप कंपनी थेमिस मेडिकेयर (Themis Medicare) के शेयरों ने निवेशकों की बेतहाशा कमाई कराई है। लॉन्ग टर्म से लेकर शॉर्ट टर्म तक इसने छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। इस महीने अभी इसने शेयरहोल्डर्स को 5 रुपये का डिविडेंड बांटा है और अब यह अपने शेयरों को तोड़ने जा रही है। निवेशकों को एक के बदले दस शेयर मिलेंगे

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Sep 30, 2023 पर 3:08 PM
Multibagger Stocks: ₹18 के शेयर ने बना दिया करोड़पति, अब 1 के बदले मिलेंगे 10 शेयर, चेक करें रिकॉर्ड डेट
Themis Medicare सिर्फ लॉन्ग टर्म ही नहीं बल्कि शॉर्ट टर्म में भी शानदार निवेश साबित हुआ है।

Multibagger Stocks: फार्मा सेक्टर की स्मॉल कैप कंपनी थेमिस मेडिकेयर (Themis Medicare) के शेयरों ने निवेशकों की बेतहाशा कमाई कराई है। लॉन्ग टर्म से लेकर शॉर्ट टर्म तक इसने छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। इस महीने अभी इसने शेयरहोल्डर्स को 5 रुपये का डिविडेंड बांटा है और अब यह अपने शेयरों को तोड़ने जा रही है। निवेशकों को एक के बदले दस शेयर मिलेंगे। शेयरों के रिटर्न की बात करें तो यह मल्टीबैगर साबित हुआ है और निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। शुक्रवार 29 सितंबर को यह रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था। मुनाफावसूली के चलते भाव में थोड़ी नरमी आई लेकिन फिर भी यह काफी मजबूत स्थिति में है और बीएसई पर 2.83% की बढ़त के साथ 1809.85 रुपये (Themis Medicare Share Price) पर बंद हुआ।

Stock Split के लिए यह रिकॉर्ड डेट फिक्स

थेमिस मेडिकेयर के शेयरों के स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट फिक्स हो चुका है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक 1:10 के रेश्यो में स्टॉक स्प्लिट के लिए मंगलवार 10 अक्टूबर का रिकॉर्ड डेट फिक्स किया गया है। स्टॉक स्प्लिट के बाद 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये हो जाएगी। इस महीने कंपनी ने निवेशकों को हर शेयर पर 5 रुपये का डिविडेंड भी बांटा है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 1 सितंबर 2023 था और इसका पेमेंट 9 सितंबर को किया गया था। यह वित्त वर्ष 2022-23 के लिए फाइनल डिविडेंड था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें