Multibagger Stocks: सॉफ्टवेयर सर्विसेज मुहैया कराने वाली सोनाटा सॉफ्टवेयर (Sonata Software) के शेयरों में इस कारोबारी हफ्ते एक फीसदी से अधिक गिरावट रही। अमेरिका की रेटिंग में कटौती के चलते इसके शेयरों पर दबाव दिखा था। इसके शेयर सिर्फ लॉन्ग टर्म ही नहीं बल्कि शॉर्ट टर्म में भी रॉकेट बने हुए हैं। पिछले एक साल में इसने निवेश को दोगुने से अधिक कर दिया है लेकिन 20 साल में तो इसने करोड़पति बना दिया है और दस साल में एक लाख का निवेश 59 लाख रुपये की पूंजी बन गई है। ब्रोकरेज अब भी इसमें शानदार तेजी का रुझान देख रहे हैं। फिलहाल बीएसई पर यह 1040.90 रुपये (Sonata Software Share Price) (शुक्रवार 4 अगस्त का बंद भाव) पर है।
