Multibagger Stocks: स्टील और एलॉय व्हील्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी स्टील स्ट्रिप्स पाइप्स (Steel Strips Wheels) के शेयर इस महीने 41 महीने उछलकर बुधवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। वहीं लॉन्ग टर्म में इसने 66 हजार रुपये के निवेश पर निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। ब्रोकरेज के मुताबिक इसके शेयरों की तेजी अभी नहीं थमने वाली नहीं है और मौजूदा लेवल से अभी यह 25 फीसदी और ऊपर चढ़ सकता है। इसके शेयर बुधवार को बीएसई पर 0.19 फीसदी के उछाल के साथ 208.45 रुपये (Steel Strips Wheels Share Price) पर बंद हुए। इंट्रा-डे में यह 214.90 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा था।
स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स के शेयर 27 जून 2003 को महज 1.37 रुपये में मिल रहे थे। इसके बाद 20 साल में यह 15116 फीसदी उछलकर अब 208.45 रुपये पर है यानी कि 66 हजार के निवेश पर निवेशक करोड़पति बन गए। इस स्टॉक ने लॉन्ग टर्म ही नहीं बल्कि शॉर्ट टर्म में भी अच्छा रिटर्न दिया है। इस साल 30 जनवरी को यह एक साल के निचले स्तर 126.20 रुपये पर था। इसके बाद पांच महीने में यह 70 फीसदी से अधिक उछलकर 28 जून 2023 को 214.90 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। इसके बाद मुनाफावसूली के चलते भाव में नरमी आई और यह तीन फीसदी फिसल गया।
Steel Strips Wheels में अब आगे क्या है रुझान
यह कंपनी गाड़ियों के पहिए डिजाइन कर बनाती है। देश भर में इसके चार प्लांट है। इसकी सालाना 2.3 करोड़ पहिए बनाने की क्षमता है जिसमें से करीब 30 लाख एलॉय व्हील बनाने की क्षमता है। निर्यात में बढ़ती हिस्सेदारी, हेल्दी वॉल्यूम ग्रोथ के आसार, मार्जिन में बढ़ोतरी और ओवरऑल सेल्स में एलॉय व्हील्स की बढ़ती हिस्सेदारी के दम पर आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने इसे खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज के मुताबिक वित्त वर्ष 2025 के अनुमानित 20 रुपये के ईपीएस के हिसाब से यह 20 गुना भाव यानी (13x P/E FY25E EPS) पर है। ब्रोकरेज ने इसमें निवेश के लिए 260 रुपये का टारगेट फिक्स किया है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।