Get App

Multibagger Stocks: व्हील कंपनी ने 66 हजार को बना दिया एक करोड़, अब भी रेस में है यह शेयर

Multibagger Stocks: स्टील और एलॉय व्हील्स बनाने वाली इस दिग्गज कंपनी के शेयर इस महीने 41 महीने उछलकर बुधवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। वहीं लॉन्ग टर्म में इसने 66 हजार रुपये के निवेश पर निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। ब्रोकरेज के मुताबिक इसके शेयरों की तेजी अभी नहीं थमने वाली नहीं है। चेक करें कि क्या आपके पोर्टफोलियो में है यह शेयर है?

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jun 29, 2023 पर 11:59 PM
Multibagger Stocks: व्हील कंपनी ने 66 हजार को बना दिया एक करोड़, अब भी रेस में है यह शेयर
स्टील स्ट्रिप्ल व्हील्स गाड़ियों के पहिए डिजाइन कर बनाती है। देश भर में इसके चार प्लांट है। इसकी सालाना 2.3 करोड़ पहिए बनाने की क्षमता है जिसमें से करीब 30 लाख एलॉय व्हील बनाने की क्षमता है। (Image- Steel Strips Wheels)

Multibagger Stocks: स्टील और एलॉय व्हील्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी स्टील स्ट्रिप्स पाइप्स (Steel Strips Wheels) के शेयर इस महीने 41 महीने उछलकर बुधवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। वहीं लॉन्ग टर्म में इसने 66 हजार रुपये के निवेश पर निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। ब्रोकरेज के मुताबिक इसके शेयरों की तेजी अभी नहीं थमने वाली नहीं है और मौजूदा लेवल से अभी यह 25 फीसदी और ऊपर चढ़ सकता है। इसके शेयर बुधवार को बीएसई पर 0.19 फीसदी के उछाल के साथ 208.45 रुपये (Steel Strips Wheels Share Price) पर बंद हुए। इंट्रा-डे में यह 214.90 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा था।

66 हजार बन गए एक करोड़

स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स के शेयर 27 जून 2003 को महज 1.37 रुपये में मिल रहे थे। इसके बाद 20 साल में यह 15116 फीसदी उछलकर अब 208.45 रुपये पर है यानी कि 66 हजार के निवेश पर निवेशक करोड़पति बन गए। इस स्टॉक ने लॉन्ग टर्म ही नहीं बल्कि शॉर्ट टर्म में भी अच्छा रिटर्न दिया है। इस साल 30 जनवरी को यह एक साल के निचले स्तर 126.20 रुपये पर था। इसके बाद पांच महीने में यह 70 फीसदी से अधिक उछलकर 28 जून 2023 को 214.90 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। इसके बाद मुनाफावसूली के चलते भाव में नरमी आई और यह तीन फीसदी फिसल गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें