Get App

Multibagger से बना Penny Stock, 3 दिन में ही 84% डूब गई निवेशकों की पूंजी

बिक्री के हिसाब से चीन की दूसरी सबसे बड़ी प्रॉपर्टी डेवलपर चाइना एवरग्रैंड ग्रुप (China Evergrande Group) के शेयरों की 17 महीने बाद ट्रेडिंग फिर शुरू हुई। हालांकि एक समय मल्टीबैगर रहा इस शेयर की सोमवार को ट्रेडिंग शुरू होते ही यह धड़ाम से पेनी स्टॉक बन गया। इसके शेयर 87 फीसदी तक टूट गए। जानिए यह पूरा मामला क्या है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 30, 2023 पर 1:54 PM
Multibagger से बना Penny Stock, 3 दिन में ही 84% डूब गई निवेशकों की पूंजी
चीन में प्रॉपर्टी सेक्टर भारी दबाव से जूझ रहा है। एवरग्रैंड और कंट्री गार्डेन समेत कई डेवलपर्स कर्ज और दिवालियापन के खतरे से जूझ रहे हैं।

बिक्री के हिसाब से चीन की दूसरी सबसे बड़ी प्रॉपर्टी डेवलपर चाइना एवरग्रैंड ग्रुप (China Evergrande Group) के शेयरों की 17 महीने बाद ट्रेडिंग फिर शुरू हुई। हालांकि एक समय मल्टीबैगर रहा इस शेयर की सोमवार को ट्रेडिंग शुरू होते ही यह धड़ाम से पेनी स्टॉक बन गया। इसके शेयर 87 फीसदी तक टूट गए। इसके बाद थोड़ी रिकवरी तो हुई है लेकिन 28 अगस्त को फिर से ट्रेडिंग शुरू होने के बाद से तीन दिनों यह करीब 84 फीसदी फिसल चुका है। फिलहाल हॉन्ग कॉन्ग एक्सचेंज पर यह 0.27 हॉन्ग कॉन्ग डॉलर (2.85 रुपये) पर ट्रेड हो रहा है। अब इसकी मार्केट वैल्यू करीब 58 करोड़ डॉलर के करीब रह गई है जबकि 2017 में यह 5 हजार करोड़ डॉलर के पार पहुंच गई थी।

China Evergrande Group में क्यों बिकवाली का दबाव

चीन में प्रॉपर्टी सेक्टर भारी दबाव से जूझ रहा है। एवरग्रैंड और कंट्री गार्डेन समेत कई डेवलपर्स कर्ज और दिवालियापन के खतरे से जूझ रहे हैं। एवरग्रैंड को इस साल की पहली छमाही में 3930 करोड़ युआन (44605.78 करोड़ रुपये) का शुद्ध घाटा हुआ था। हालांकि शेयरों की बात करें तो लिस्टिंग से जुड़े नियमों का अनुपालन नहीं होने के चलते इसकी ट्रेडिंग रोक दी गई थी और इससे पहले आखिरी बार 18 मार्च 2022 को इसकी खरीद-बिक्री हुई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें