Get App

Tesla का मार्केट कैप पहली बार 1 लाख करोड़ डॉलर, यह वैल्यूएशन हासिल करने वाली पहली जंक रेटेड कंपनी

Tesla Market Cap: कंपनी को बड़ा ऑर्डर मिलने के बाद इसका स्टॉक 14.9% बढ़कर 1,045.02 डॉलर पर पहुंचा

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 26, 2021 पर 3:34 PM
Tesla का मार्केट कैप पहली बार 1 लाख करोड़ डॉलर, यह वैल्यूएशन हासिल करने वाली पहली जंक रेटेड कंपनी

अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार मेकर टेस्ला (Tesla) ऐसी पहली कंपनी बन गई है जिसे जंक रेटिंग दी गई थी और जिसका वैल्यूएशन एक लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गया है। हालांकि, कंपनी पर कर्ज का बोझ है लेकिन इसने सोमवार को एक लाख करोड़ डॉलर के वैल्यूएशन को पार करने की उपलब्धि हासिल की।

इस बारे में कंपनी के प्रमुख एलन मस्क ने ट्विटर पर कहा है कि यह हैरानी की बात है कि वैल्यूएशन कैसे बढ़ गया है।

टेस्ला के शेयरहोल्डर और इनवेस्टमेंट फर्म गर्बर कावासाकी के को-फाउंडर, रॉस गर्बर की ओर से की गई टिप्पणी के जवाब में मस्क ने कहा कि टेस्ला के साथ समस्या डिमांड की नहीं बल्कि प्रोडक्शन को बढ़ाने की है।

एक लाख करोड़ डॉलर का वैल्यूएशन हासिल करने वाली टेस्ला पहली कार मेकर है। इससे पहले एपल, माइक्रोसॉफ्ट, एमेजॉन और अल्फाबेट इस वैल्यूएशन को पार कर चुकी हैं।

टेस्ला का स्टॉक सोमवार को 14.9 प्रतिशत तक बढ़कर 1,045.02 डॉलर पर पहुंच गया। इससे यह दुनिया में सबसे अधिक वैल्यू वाली ऑटोमोबाइल कंपनी बन गई।

हर्ट्स ग्लोबल होल्डिंग्स के टेस्ला की एक लाख यूनिट्स का ऑर्डर देने के बाद कंपनी के स्टॉक में काफी तेजी आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें