Get App

Muthoot Finance shares: बाजार खुलते ही 8% गिरा मुथूट फाइनेंस का शेयर, इन दो कारणों से निवेशकों में बेचने की होड़

Muthoot Finance shares: गोल्ड लोन देने वाली दिग्गज मुथूट फाइनेंस के शेयर आज 11 अप्रैल को बाजार खुलते ही 8% तक गिर गए। इस गिरावट के पीछे 2 मुख्य वजहें मानी जा रही है। पहला, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गोल्ड लोन कंपनियों को लेकर एक नया ड्राफ्ट नियम जारी किया है। और दूसरा, ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने इस स्टॉक की रेटिंग को घटा दिया है

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 11, 2025 पर 10:06 AM
Muthoot Finance shares: बाजार खुलते ही 8% गिरा मुथूट फाइनेंस का शेयर, इन दो कारणों से निवेशकों में बेचने की होड़
Muthoot Finance shares: कोटक ने मुथूट फाइनेंस की रेटिंग को ‘Buy’ से घटाकर ‘Add’ कर दिया है

Muthoot Finance shares: गोल्ड लोन देने वाली दिग्गज मुथूट फाइनेंस के शेयर आज 11 अप्रैल को बाजार खुलते ही 8% तक गिर गए। इस गिरावट के पीछे 2 मुख्य वजहें मानी जा रही है। पहला, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गोल्ड लोन कंपनियों को लेकर एक नया ड्राफ्ट नियम जारी किया है। और दूसरा, ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने इस स्टॉक की रेटिंग को घटा दिया है। इसी के बाद इसके शेयरों में यह गिरावट आई है।

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को मॉनिटिरी पॉलिसी कमेटी की बैठक के बाद गोल्ड लोन कंपनियों को लेकर नए गाइडलाइंस लाने की योजना की जानकारी दी थी। इसी के बाद अब गोल्ड गिरवी लेकर कर्ज देने वाली कंपनियों के लिए नए ड्राफ्ट नियम जारी किए हैं।

ड्राफ्ट नियमों में क्या है खास?

- लोन-टू-वैल्यू (LTV) अनुपात को 75% पर सीमित किया गया है।

- बुलेट रीपेमेंट लोन की अधिकतम अवधि 12 महीने रखी गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें