Multibagger Stocks: रॉकेट की स्पीड से बनाया करोड़पति, अब शानदार Q2 पर फिदा ब्रोकरेज

Multibagger Stocks: एनर्जी और एनवॉयर्न्मेंट से जुड़ी सर्विसेज मुहैया कराने वाली इस कंपनी के शेयरों ने निवेशकों का पैसा तेजी से बढ़ाया है। महज 21 साल में ही रॉकेट की स्पीड से इसने निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। अब आगे की बात करें तो सितंबर तिमाही में उम्मीद से बेहतर वित्तीय नतीजे के दम पर ब्रोकरेज काफी उत्साहित है। चेक करें आपके पोर्टफोलियो में यह शेयर है या नहीं?

अपडेटेड Nov 08, 2023 पर 9:16 AM
Story continues below Advertisement
Thermax के शेयर ठीक 21 साल पहले 8 नवंबर 2002 को महज 24.60 रुपये में मिल रहे थे। अब यह 2876.15 रुपये पर है यानी कि 21 साल में ही निवेशकों के एक लाख रुपये बढ़कर 1.16 करोड़ रुपये बन गए।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger Stocks: एनर्जी और एनवॉयर्न्मेंट से जुड़ी सर्विसेज मुहैया कराने वाली थर्मैक्स (Thermax) के शेयरों ने निवेशकों का पैसा तेजी से बढ़ाया है। महज 21 साल में ही रॉकेट की स्पीड से इसने निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। अब आगे की बात करें तो सितंबर तिमाही में उम्मीद से बेहतर वित्तीय नतीजे के दम पर ब्रोकरेज काफी उत्साहित है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एनालिस्ट्स ने इसकी रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज के दिए टारगेट के हिसाब से कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में इसके शेयरों में गिरावट को निवेश के मौके के तौर पर देखना चाहिए। इसके शेयर मंगलवार 7 नवंबर को बीएसई पर 0.68 फीसदी की कमजोरी के साथ 2876.15 रुपये (Thermax Share Price) पर बंद हुए थे।

    ब्रोकरेज ने कितना दिया है टारगेट प्राइस

    सितंबर तिमाही में थर्मैक्स को 2302 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हुआ जो ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुमान से 3.5 फीसदी कम रहा लेकिन करीब 200 करोड़ रुपये का EBITDA अनुमान से 10.5 फीसदी और 159 करोड़ रुपये का एडजस्टेड नेट प्रॉफिट अनुमान से 10.8 फीसदी अधिक रहा। सबसे बड़ा सरप्राइज तो EBITDA मार्जिन रहा जो 7.8 फीसदी के अनुमान की तुलना में 8.9 फीसदी पर पहुंच गया। इस मार्जिन को कमोडिटी की कीमतों में स्थिरता और काम पूरा करने की बेहतर गति से सपोर्ट मिला। सितंबर तिमाही में इसे 1970 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला जो सुस्त रही लेकिन कंपनी का अनुमान है कि अगली दो तिमाही में 2300-2500 करोड़ रुपये की तिमाही दर से रेवेन्यू मिल सकता है।


    Business Idea: मोटी कमाई करना है तो शुरू करें ये सुपरहिट बिजनेस, फौरन बन जाएंगे अमीर

    सितंबर तिमाही में इसे ऑर्डर मिलने की रफ्तार थोड़ी सुस्त हुई लेकिन कंपनी का अनुमान है कि अगली दो तिमाहियों यानी वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी छमाही में इसे गति मिलेगी। सितंबर तिमाही में थर्मैक्स ने ग्रीन एनर्जी में 200 करोड़ रुपये और निवेश किए लेकिन इसकी योजना टोटल निवेश को 700-800 करोड़ रुपये से अधिक ले जाने की नहीं है यानी कि यह पार्टनर ला सकती है। कंपनी के क्लीन एनर्जी में इसने निवेश से फायदा मिलेगा। इसके अलावा वैश्विक मार्केट के पटरी पर आने, डीकॉर्बोनाइजेशन, साफ हवा-पानी पर जोर से भी इसके कारोबार को सपोर्ट मिलेगा। इन सब बातों को देखते हुए ब्रोकरेज ने इसकी ऐड रेटिंग को बरकरार रखा है और निवेश के लिए 3340 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है।

    Diabetes: कमल ककड़ी बढ़े हुए ब्लड शुगर का कर देगी नाश, जानिए कैसे करें सेवन

    Thermax ने रॉकेट की स्पीड से बढ़ाया है निवेश

    थर्मैक्स के शेयर ठीक 21 साल पहले 8 नवंबर 2002 को महज 24.60 रुपये में मिल रहे थे। अब यह 2876.15 रुपये पर है यानी कि 21 साल में ही निवेशकों के एक लाख रुपये बढ़कर 1.16 करोड़ रुपये बन गए या यूं कहें कि 86 हजार रुपये के निवेश पर निवेशक 21 साल में करोड़पति बन गए। अब पिछले एक साल में शेयरों के चाल की बात करें तो पिछले साल 23 दिसंबर 2022 को यह एक साल के निचले स्तर 1,830.35 रुपये पर था। इसके बाद 10 महीने में ही यह 76 फीसदी से अधिक उछलकर पिछले महीने 3 अक्टूबर 2022 को 3,227.85 रुपये की रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। हालांकि इस लेवल से फिलहाल यह 10 फीसदी से भी ज्यादा डाउनसाइड है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।