Multibagger Stocks: एनर्जी और एनवॉयर्न्मेंट से जुड़ी सर्विसेज मुहैया कराने वाली थर्मैक्स (Thermax) के शेयरों ने निवेशकों का पैसा तेजी से बढ़ाया है। महज 21 साल में ही रॉकेट की स्पीड से इसने निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। अब आगे की बात करें तो सितंबर तिमाही में उम्मीद से बेहतर वित्तीय नतीजे के दम पर ब्रोकरेज काफी उत्साहित है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एनालिस्ट्स ने इसकी रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज के दिए टारगेट के हिसाब से कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में इसके शेयरों में गिरावट को निवेश के मौके के तौर पर देखना चाहिए। इसके शेयर मंगलवार 7 नवंबर को बीएसई पर 0.68 फीसदी की कमजोरी के साथ 2876.15 रुपये (Thermax Share Price) पर बंद हुए थे।
