Get App

डॉक्टर रेड्डीज के शेयरों में पिछले तीन महीनों से बिकवाली कर रहे हैं म्यूचुअल फंड्स, फार्मा में बढ़ाया निवेश

Dr. Reddy's share price: कुछ बाजार जानकारों को डॉ. रेड्डी द्वारा यूएस स्थित कंपनी मेयने फार्मा को अधिग्रहित किए जाने से होने वाले फायदे को लेकर भी संदेह है। उन्हें लगता है कि कंपनी को घरेलू बाजार में अपनी पैठ बनानी चाहिए थी। ग्लोबल बाजार की चुनौतियों को देखते हुए लगता है कि आगे आने वाली तिमाहियों में घरेलू कारोबार ही फार्मा कंपनियों के लिए मेन ग्रोथ ड्राइवर साबित होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 18, 2023 पर 6:52 PM
डॉक्टर रेड्डीज के शेयरों में पिछले तीन महीनों से बिकवाली कर रहे हैं म्यूचुअल फंड्स, फार्मा में बढ़ाया निवेश
इस तिमाही में डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज को मिली 'बाय' कॉल में दो की कमी आई है, जबकि 'होल्ड' और 'सेल' कॉल में क्रमश: एक और दो की बढ़ोतरी हुई है

Dr. Reddy's share price: कैलेंडर ईयर 2023 की पहली तिमाही में घरेलू म्यूचुअल फंडों ने लगातार तीसरे महीने दवा बनाने वाली कंपनी डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज में बिकवाली की है। नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च (Nuvama Alternative & Quantitative Research) की एक रिपोर्ट के मुताबिक हैदराबाद स्थित डॉ रेड्डीज ऐसी टॉप की 5 लार्ज-कैप कंपनियों में से एक थी जिनमें भारतीय म्युचुअल फंड्स ने लगातार तीन महीने तक अपनी हिस्सेदारी कम की है।

घरेलू लार्ज-कैप म्यूचुअल फंडों ने अकेले मार्च में डॉ रेड्डीज में 256.46 करोड़ रुपये के शेयर बेचे

एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज ( Emkay Global Financial Services)की एक रिपोर्ट के मुताबिक घरेलू लार्ज-कैप म्यूचुअल फंडों ने अकेले मार्च में डॉ रेड्डीज में 256.46 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। नुवामा की रिपोर्ट में कहा गया है मार्च में मिरे एमएफ (Mirae MF) ने डॉ. रेड्डीज में अपनी हिस्सेदारी में 273 करोड़ रुपये की कटौती की है। इसके बाद आदित्य बिड़ला सन लाइफ एमएफ ने 201 करोड़ रुपये और फ्रैंकलिन टेम्पलटन एमएफ ने 199 करोड़ रुपये की कटौती की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें