Get App

म्यूचुअल फंडों ने खरीदे Suzlon के 50 करोड़ शेयर, इन स्टॉक्स में भी लगाया जमकर पैसा

विंड टर्बाइन बनाने वाली दिग्गज कंपनी सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) के शेयरों में पिछले कुछ समय से बंपर खरीदारी हो रही है। पिछले महीने अगस्त में यह 30 फीसदी उछल गया था। इस वित्त वर्ष में अब तक यह 200 फीसदी उछल चुका है यानी निवेशकों का पैसा तीन गुना से अधिक बढ़ चुका है। आखिर इसके शेयरों में इतना उछाल क्यों है?

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Sep 15, 2023 पर 2:23 PM
म्यूचुअल फंडों  ने खरीदे Suzlon के 50 करोड़ शेयर, इन स्टॉक्स में भी लगाया जमकर पैसा
पिछले महीने अगस्त में सुजलॉन के शेयरों की म्यूचुअल फंडों ने जमकर खरीदारी की। इसके 50.71 करोड़ शेयरों की म्यूचुअल फंडों ने खरीदारी की।

विंड टर्बाइन बनाने वाली दिग्गज कंपनी सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) के शेयरों में पिछले कुछ समय से बंपर खरीदारी हो रही है। पिछले महीने अगस्त में यह 30 फीसदी उछल गया था। इस वित्त वर्ष में अब तक यह 200 फीसदी उछल चुका है यानी निवेशकों का पैसा तीन गुना से अधिक बढ़ चुका है। आखिर इसके शेयरों में इतना उछाल क्यों है? इसकी एक बड़ी वजह म्यूचुअल फंड है। म्यूचुअल फंड ने पिछले महीने सुजलॉन के शेयरों की जमकर खरीदारी की थी जिसके चलते शेयर रॉकेट बन गए। अभी की बात करें तो सुजलॉन के शेयर बीएसई पर 1.89 फीसदी की मजबूती के साथ 23.75 रुपये (Suzlon Energy Share Price) पर हैं।

Mutual Funds की कितनी बढ़ी Suzlon में दिलचस्पी

सुजलॉन को म्यूचुअल फंड से कितना सपोर्ट मिला, इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि इसमें उनकी हिस्सेदारी मासिक आधार पर 357 फीसदी बढ़ गई। आईसीआईसीआई डायरेक्टर की रिपोर्ट के मुताबिक म्यूचुअल फंडों ने पिछले महीने सुजलॉन के 50.72 करोड़ शेयर खरीदे और अब उनके पास इस कंपनी के 64.71 करोड़ शेयर हैं। ट्रेंडीलाईन पर मौजूद अगस्त तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक सुजलान में अब 66 म्यूचुअल फंडों की हिस्सेदारी है और उनकी हिस्सेदारी करीब 1567 करोड़ रुपये की है। जुलाई में 30 म्यूचुअल फंडों के पास सुजलॉन के शेयर थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें