रूस-यूक्रेन के संकट के चलते पूरी दुनिया के ग्लोबल बाजार में दबाव देखने को मिल रहा है। हालांकि ऐसे निवेशक जो बाजार की इस गिरावट में ग्लोबल बाजार में निवेश के मौके तलाश रहे हैं उनके लिए बहुत ज्यादा विकल्प नहीं है क्योंकि अधिकांश इंटरनेशनल म्यूचुअल फंडों ने आरबीआई द्वारा निर्धारित ओवरसीज लिमिट तक निवेश हासिल करने के बाद नया निवेश स्वीकार करना बंद कर दिया है। फिर भी बाजार में कुछ ऐसे फंड हैं जिनमें ग्लोबल डायवर्सिफिकेशन रणनीति के तहत पैसे डाले जा सकते हैं।
आइए इन फंडों पर डालते हैं एक नजर
Kotak NASDAQ 100 Fund of Fund:यह कोटक म्यूचुअल फंड द्वारा संचालित फंड है। इसकी म्यूचुअल फंडों की इंटरनेशनल एक्सचेंज ट्रेडड फंडों में निवेश करने की विदेशी निवेश सीमा अभी भी पूरी तरह भरी नहीं है यानी यह निवेश के लिए अभी भी खुला हुआ है। Kotak NASDAQ 100 Fund of Fund, NASDAQ 100 UCITS ETF फंड में निवेश करता है। NASDAQ 100 अमेरिका की ऐसी 100 सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनियां का इंडेक्स है जो NASDAQ स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड है।
DSP Global Innovation Fund of Fund: इस फंड की लॉन्चिंग इंडेक्स फंड और ईटीएफ के कॉम्बिनेशन में निवेश करने के आइडिया के साथ हुआ था। यह फंड अभी भी अपनी विदेशी निवेश लिमिट के अंदर है और इसमें अभी निवेश किया जा सकता है।
Navi Mutual Fund का US Total Stock Market Fund of Fund: यह फंड सचिन बंसल द्वारा स्थापित नावी म्यूचुअल फंड संचालित करती है। जो वेनगार्ड द्वारा चलाए जाने वाले ईटीएफ में निवेश करेगी। बता दें कि वेनगार्ड पूरी दुनिया में पैसिव इन्वेस्टमेंट का लीडर है। Vanguard Total Stock Market Index Fund ETF (VTI ETF), CRSP US Total Market Index ट्रैक करता है। यह एक बहुत ही विस्तृत यूएस फंड है जो अमेरिकी इक्विटी मार्केट के लगभग पूरे हिस्से को कवर करता है। VTI ETF दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ईटीएफ है जिसकी AUM 1.3 लाख करोड़ डॉलर है ।
Aditya Birla Sun Life NASDAQ 100 Fund of Fund: यह भी अभी निवेश करने के लिए खुला हुआ है। यह फंड भी iShares NASDAQ 100 UCITS ETF में निवेश करता है। NASDAQ 100 अमेरिकी की ऐसी 100 कंपनियां का सबसे बड़ा इंडेक्स है जो कि NASDAQ सूची में लिस्टेड है।