5 म्यूचुअल फंड जिन्होंने अपने NFO के दौरान 2021 में किया रिकॉर्ड कलेक्शन, आइए डालते हैं एक नजर

Kotak Multicap fund ने अपने NFO के दौरान 3,510 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। जो Kotak MF द्वारा किया गया अब तक का सबसे बड़ा NFO कलेक्शन है।

अपडेटेड Dec 15, 2021 पर 2:17 PM
Story continues below Advertisement
ICICI Business Cycle Fund ने अपने NFO के दौरान 4,185 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। जिसके चलते यह इंडस्ट्रीज का सबसे बडा बिजनेस साइकिल फंड बन गया।

2021 म्यूचुअल फंडों के स्कीमों के NFO (न्यू फंड ऑफर) के दौरान कलेक्शन के लिहाज से शानदार साल साबित हुआ है। इस दौरान हुआ NFO कलेक्शन 7 साल में दूसरे सबसे हाईएस्ट नंबर पर रहा है। इस वर्ष विभिन्न तरह के फंड लॉन्च हुए हैं। इससे भी यह खास बन जाता है। इस साल कम लागत वाले पेसिवली मैनेज्ड इंडेक्स और एक्सचेंज ट्रेडेड फंडों पर फोकस रहा है। इस साल कई इंटरनेशनल फंडों के साथ-साथ कई सेक्टरों औऱ थीम पर आधारित नई नई स्कीमें बाजार में आई। तमाम म्यूचुअल फंडों द्वारा दाखिल अर्जी को देखते हुए उम्मीद है कि जल्द ही और थैमेटिक फंड बाजार में आ सकते हैं। इसमें इलेक्ट्रिक व्हीकल, सेमी कंडक्टर और ब्लॉक चेन की थीम पर आधारित लिंक से हटकर आने वाले स्कीम भी शामिल हो सकते हैं।

आइए देखते है कि 2021 में किन म्यूचुअल फंडों में सबसे ज्यादा कलेक्शन देखने को मिला है।

SBI Mutual Fund के बैलेंस्ड एडवांटेंज फंड ने अपने एमएफओ के दौरान 14,551 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। जो किसी भी भी न्यू फंड लॉन्च का अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन है।


ICICI Mutual Fund ने जून 2021 में एक फलेक्सीकैप स्कीम लॉन्च की थी। इस फंड ने NFO के दौरान 9,808 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया जो किसी ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम का अब तक का हाईएस्ट NFO कलेक्शन रहा।

Saudi Aramco रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर में कर सकता है निवेश: रिपोर्ट

NJ Mutual Fund- भारत के सबसे बड़े डिस्ट्रीब्यूटर NJ Wealth द्वारा शुरु किए गए NJ Mutual Fund ने अपने NFO के दौरान 5,216 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया । इसके NFO का नाम था NJ Balanced Advantage Fund।

ICICI Business Cycle Fund ने अपने NFO के दौरान 4,185 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। जिसके चलते यह इंडस्ट्रीज का सबसे बडा बिजनेस साइकिल फंड बन गया। यह फंड इकोनॉमी साइकिल के हिसाब से निवेश करता है।

इसी तरह Kotak Multicap fund ने अपने NFO के दौरान 3,510 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। जो Kotak MF द्वारा किया गया अब तक का सबसे बड़ा NFO कलेक्शन है। इसके अलावा Kotak MF ने एक मल्टीकैप फंड भी लॉन्च किया था। सेबी द्वारा अपने नियमों में बदलाव के बाद म्यूचुअल फंडों के लिए यह नई कैटेगरी बनी थी। Kotak MFने अपने इस मल्टीकैप फंड के NFO के दौरान 3510 करोड़ रुपये कलेक्ट किए थे।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Dec 15, 2021 2:13 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।