Get App

यह Debt fund करता है सबसे सुरक्षित बॉन्ड्स में निवेश, फिर भी देता है शानदार रिटर्न

पिछले तीन साल के दौरान, फंड ने सिर्फ बैंकों और पीएसयू द्वारा जारी सबसे अच्छी रेटिंग एएए के डेट इंस्ट्रुमेंट्स में ही किया है निवेश

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 13, 2022 पर 11:56 AM
यह Debt fund करता है सबसे सुरक्षित बॉन्ड्स में निवेश, फिर भी देता है शानदार रिटर्न
डेट फंड को सुरक्षित इनवेस्टमेंट में से एक माना जाता है

Nippon India Banking and PSU Debt fund NBPDF : अच्छी क्रेडिट क्वालिटी और तुलनात्मक रूप से इंटरेस्ट रेट रिस्क से कम प्रभावित डेट स्कीम्स (debt schemes) की तलाश में रहने वाले इनवेस्टर्स के लिए बैंकिंग और पीएसयू डेट फंड अच्छा विकल्प हो सकती हैं। निप्पॉन इंडिया बैंकिंग एंड पीएसयू डेट फंड (एनबीपीडीएफ) ऐसी ही एक स्कीम है। ये लोअर मैच्योरिटी प्रोफाइल के साथ अपने पोर्टफोलियो को मैनेज करती हैं और इनके पेपर सबसे अच्छी क्वालिटी के होते हैं। एनबीपीडीएफ, एमसी30 का पार्ट है, जो सभी तरह के इनवेस्टर्स के लिए निवेश के लिहाज से अच्छी योजनाओं की एक क्यूरेटेड बास्केट है। मई, 2015 में लॉन्च, एनबीपीडीएफ अपने लॉन्च से अभी तक 8 फीसदी की कम्पाउंड एनुलाइज्ड ग्रोथ रेट दी है। इस स्कीम को संयुक्त रूप से प्रणय सिन्हा और विवेक शर्मा द्वारा मैनेज किया जाता है।

एसीईएमएफ से मिले डाटा के मुताबिक, फंड ने बीते एक साल में 3.7 फीसदी, 3 साल में 8.3 फीसदी (सालाना) और 5 साल में 7.3 फीसदी (सालाना) रिटर्न दिया है।

बीते एक साल में दिया सामान्य रिटर्न

बीते एक साल के दौरान डेट म्यूचुअल फंड्स (क्रेडिट रिस्क स्कीम्स को छोड़कर) ने आरबीआई के लिक्विडिटी को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदमों के कारण मध्यम रिटर्न दिया है। लेकिन महंगाई बढ़ रही है और आगे संभावित रेट हाइक से जुड़ी चिंताएं बनी हुई हैं। फंड्सइंडिया के हेड (रिसर्च) अरुण कुमार कहते हैं, “वर्तमान में, हम ऐसे दौर में हैं जहां दुनिया भर में महंगाई का दबाव बना हुआ है। भारत में, इकोनॉमिक रिकवरी शुरू हो गई है। आरबीआई सभी इरमजेंसी मीजर्स वापस ले लेगा। व्यापक रूप से सहमति है कि इंटरेस्ट रेट्स इन स्तरों पर लंबे समय तक बनी नहीं रह सकतीं। बीते छह महीनों में, यील्ड्स बढ़नी शुरू हो गई हैं। अगले डेढ़ साल में हम एक ऐसा साइकल देखेंगे, जहां इंटरेस्ट रेट बढ़ती नजर आएंगी।” कुमार ने कहा, इस बदलाव के दौर में डेट फंड्स के लिए अच्छा रिटर्न देना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा, “अगर आप वॉलेटिलिटी कम करना चाहते हैं तो ऐसे फंड्स में निवेश करना बेहतर है, जो कुछ कम अवधि के हों।” लोअर मैच्योरिटी के साथ, एनबीपीडीएफ इस डाउनसाइट को थाम सकेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें