तमाम ग्लोबल और घरेलू कारणों की वजह से भारतीय इक्विटी मार्केट में पिछले 6 महीनों से भारी उठापटक देखने को मिल रही है। इस दौरान (खासकर पिछले 1 महीने के दौरान) छोटे आकार की कंपनियों को भारी मार पड़ी है। पिछले 1 महीने के दौरान जहां निफ्टी 50 TRI और निफ्टी मिडकैप 150 TRI में 9 फीसदी और 12 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 250 TRI और निफ्टी माइक्रो कैप 250 में 19 फीसदी और 14 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।
हाल के दिनों में मजबूत संभावनाओं वाले कई क्वालिटी माइक्रो कैप शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली है। जानकारों का कहना है कि ये स्टॉक इस समय काफी अच्छे भाव पर मिल रहे हैं। यहां हम ऐसे कुछ माइक्रोकैप स्टॉक्स की सूची दे रहे हैं जिनको म्यूचुअल फंडों ने पिछले 2 महीनों के दौरान अपने पोर्टफोलियो में जोड़ा है। गौरतलब है कि ऐसे स्टॉक्स जिनकी मार्केट कैप 3000 करोड़ रुपये से कम है उनको माइक्रोकैप की श्रेणी में रखा जाता है। यहां दिए गए आंकड़े ACEMF के 30 अप्रैल 2022 तक के विवरण पर आधारित हैं।
आइए डालते हैं इन स्टॉक्स पर एक नजर
Honda India Power Products : इस स्टॉक को हाल ही में 4 म्यूचुअल फंड स्कीमों में जोड़ा गया है। यह स्टॉक 6 म्यूचुअल फंड स्कीमों में शामिल है। पिछले 2 महीनों के दौरान LIC MF Infra, LIC MF Children's Gift, LIC MF Tax and Quant Value Fund ने इसको अपनी स्कीमों में जोड़ा है।
Kirloskar Oil Engines: यह स्टॉक 11 म्यूचुअल फंड स्कीमों में शामिल है। पिछले 2 महीनों के दौरान इस स्टॉक को Franklin India Equity Hybrid, Franklin India Pension, Franklin India Equity Savings और Franklin India Debt Hybrid Fund जैसी स्कीमों में जोड़ा गया है।
Lyka Labs:यह स्टॉक 4 म्यूचुअल फंड स्कीमों में शामिल है। पिछले 2 महीनों के दौरान इस स्टॉक को Quant AMC such as Quant Small Cap, Quant Multi Asset और Quant Active Fund जैसी स्कीमों में जोड़ा गया है।
Goodyear India: यह स्टॉक 6 म्यूचुअल फंड स्कीमों में शामिल है। य़ह एक ऑटो एंसिलरी कंपनी है। पिछले 2 महीनों के दौरान इस स्टॉक को HDFC Retirement Savings Fund-Hybrid-Equity, HDFC Equity Savings, HDFC Retirement Savings Fund-Hybrid-Debt और HDFC Hybrid Debt Fund जैसी स्कीमों में जोड़ा गया है।
Gulshan Polyols: यह स्टॉक3 म्यूचुअल फंड स्कीमों में शामिल है। पिछले 2 महीनों के दौरान इस स्टॉक को HQuant Small Cap, Aditya Birla SL Pure Value और Aditya Birla SL Small Cap Fund जैसी स्कीमों में जोड़ा गया है।
JMC Projects (India): यह स्टॉक 17 म्यूचुअल फंड स्कीमों में शामिल है। पिछले 2 महीनों के दौरान इस स्टॉक कोICICI Pru Retirement Fund-Pure Equity, ICICI Pru Retirement Fund-Hybrid Aggressive और ICICI Pru Child Care Fund-Gift Plan जैसी स्कीमों में जोड़ा गया है।
Taj GVK Hotels & Resorts: यह स्टॉक 4 म्यूचुअल फंड स्कीमों में शामिल है। पिछले 2 महीनों के दौरान इस स्टॉक को Quant Small Cap and ITI Multi-Cap Fund जैसी स्कीमों में जोड़ा गया है।
Apex Frozen Food: यह स्टॉक 4 म्यूचुअल फंड स्कीमों में शामिल है। पिछले 2 महीनों के दौरान इस स्टॉक को ITI Small Cap and ITI Long Term Equity Fund जैसी स्कीमों में जोड़ा गया है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)