Get App

फ्लेक्सी-कैप या मल्टी कैप , जानिए कौन सा फंड है निवेश के लिए बेहतर

मल्टीकैप फंड, डायवर्सिफाइड म्यूचुअल फंड होते हैं। अलग-अलग मार्केट कैप वाली कंपनियों में निवेश करता है। लार्ज, मिड, स्मॉल कैप की मिक्स रणनीति होती है। इक्विटी और इक्विटी जुड़े इंस्ट्रूमेंट्स में 75% निवेश करता है जबकि लार्ज,मिड और स्मॉलकैप में कम से कम 25% निवेश करता है। वहीं डेट, मनी मार्केट में अधिकतम 25% निवेश करता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 18, 2023 पर 9:25 AM
फ्लेक्सी-कैप या मल्टी कैप , जानिए कौन सा फंड है निवेश के लिए बेहतर
मार्केट में वौलेटिलिटी के बीच अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश करने का मन बना रहे हैं तो आप फ्लेक्सी-कैप में निवेश कर सकते हैं।

मार्केट में वौलेटिलिटी के बीच अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश करने का मन बना रहे हैं तो आप फ्लेक्सी-कैप में निवेश कर सकते हैं। इसमें निवेश करके आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) से कहीं ज्यादा रिटर्न पा सकते हैं। म्युचूअल फंड में भी कई प्रकार होते हैं, जिसमें निवेशक अपने जोखिम के अनुसार निवेश कर सकता है। इसमें लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप फंड्स आदि को शामिल किया जाता है। आज हम आपको एक ऐसी म्युचूअल फंड के प्रकार के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आपको लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप तीनों ही प्रकार के शेयरों का लाभ मिलता है। ये है फ्लेक्सी कैप फंड।

फ्लेक्सी कैप का फंडा

फ्लेक्सी कैप फंड का कैसे काम करता है इसपर सीएनबीसी -आवाज से बात करते हुए UnlistedKart के Deputy CEO कृष्णा राघवन ने कहा कि MF में निवेश की एक कैटेगरी फ्लेक्सी कैप होती है। मार्केट कैप को लेकर कोई प्रतिबंध नहीं है। इसका मतलब यह है कि वह अपने मन मुताबिक शेयरों का चयन कर सकता है। इस फंड का पैसा लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप का निवेश किया जाता है। फ्लेक्सी कैप फंड में कैटेगरी फंड चुनने के लिए स्वतंत्र है। फ्लेक्सी कैप फंड में निवेश करने में फ्लेक्सिबिलिटी होती है। फ्लेक्सी कैप, पोर्टफोलियो को डायवर्सिफाई करता है। उथल-पुथल वाले बाजार में सही ऑप्शन देखने को मिल रहा है । बाजार की चाल के हिसाब से पोर्टफोलियो में बदलाव किया जाता है । फ्लेक्सी कैप फंड में लाभ और रिस्क दोनों पर नियंत्रण होता है। लम्बी अवधि के लिए निवेश करना बेहतर है। कम रिस्क, बेहतर रिटर्न मिल रहा है जबकि 1 साल से कम समय में निवेश पर STCG टैक्स रहा है ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें