Get App

पैसे कट गए, लेकिन Groww ने नहीं किया निवेश; यूजर और ब्रोकरेज आए आमने-सामने, समझें पूरा मामला

ब्रोकरेज फर्म ग्रो (Groww) के एक यूजर का दावा है कि उसके खाते से पैसे कट गए लेकिन कहीं निवेश नहीं हुआ। यूजर के दावे पर ग्रो ने तुरंत एक्शन लिया और स्पष्टीकरण जारी किया और उसके पैसे लौटा दिए। हालांकि ग्रो ने यूजर से बैंक खाते का स्टेटमेंट भी दिखाने को कहा है। यह मामला ग्रो के एक यूजर हनेंद्र प्रताप सिंह से जुड़ा है जिन्होंने X (पूर्व नाम Twitter) पर यह दावा किया है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 24, 2024 पर 10:44 PM
पैसे कट गए, लेकिन Groww ने नहीं किया निवेश; यूजर और ब्रोकरेज आए आमने-सामने, समझें पूरा मामला
हनेंद्र के आरोपों वाली स्क्रीन शॉट से जुड़े एक ट्वीट पर ग्रो ने यह स्वीकार किया कि ग्राहक के डैशबोर्ड में गलती से एक फोलियो तो दिखा लेकिन यह भी कहा कि कोई लेन-देन नहीं हुआ है और ग्राहक के खाते से कोई पैसा नहीं काटा गया।

ब्रोकरेज फर्म ग्रो (Groww) के एक यूजर का दावा है कि उसके खाते से पैसे कट गए लेकिन कहीं निवेश नहीं हुआ। यूजर के दावे पर ग्रो ने तुरंत एक्शन लिया और स्पष्टीकरण जारी किया और उसके पैसे लौटा दिए। हालांकि ग्रो ने यूजर से बैंक खाते का स्टेटमेंट भी दिखाने को कहा है। यह मामला ग्रो के एक यूजर हनेंद्र प्रताप सिंह से जुड़ा है जिन्होंने X (पूर्व नाम Twitter) पर यह दावा किया है। यूजर का तो यह भी दावा है कि ग्रो ने सिर्फ पैसे ही नहीं काटे बल्कि गलत फोलियो नंबर भी बना दिया जो अस्तित्व में ही नहीं है।

क्या है पूरा मामला?

हनेंद्र प्रताप सिंह का आरोप है कि उन्होंने म्यूचुअल फंड स्कीम में पैसे लगाए थे। ग्रो ऐप ने पैसे काट लिए और फोलियो नंबर भी जेनेरेट कर दिया लेकिन ये पैसे निवेश नहीं हुए। हनेंद्र का कहना है कि जब उनकी बहन ने पैसे रिडीम यानी निकालने की कोशिश की तो पता चला कि पैसे निवेश ही नही हुए थे। हालांकि इसका स्क्रीन शॉट अब सोशल मीडिया पर से डिलीट हो चुके हैं लेकिन X पर कुछ यूजर्स ने इसे साझा किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें