Investment Mantra : दो साल के अंडरपरफॉर्मेंस बाद बाजार बड़ी तेजी के लिए तैयार, जानिए कैसे होगी कमाई

Investment Mantra : संजय दोषी का कहना है कि भारतीय इकोनॉमी की GDP ग्रोथ 7%-8% तक संभव है। कंपनियों की अर्निंग ग्रोथ 10-15% संभव है। बाजार को टाइम ना करें निवेशित रहें। संजय दोषी को इक्विटी रिसर्च और फंड मैनेजमेंट में 20 साल से ज्यादा का अनुभव है। ये पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं

अपडेटेड Nov 13, 2026 पर 1:36 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
संजय दोषी ने बताया कि उनके फंद में MEETS फ्रेमवर्क के जरिए कंपनियों का आकलन किया जाता है। MEETS फ्रेमवर्क के जरिए सही शेयर चुनते हैं। मजबूत मैनेजमेंट और ट्रैक रिकॉर्ड पर फोकस होना चाहिए

Investment Mantra : पिछले कुछ दिनों से बाजार में अच्छी तेजी रही है। करीब 2 साल के अंडरपरफॉर्मेंस को बुल्स ने चंद दिनों में ही काफी हद तक कवर कर लिया है। अगर बाजार ऐसी ही रफ्तार से दौड़ता रहा तो साल के अंत तक नया ऑल टाइम हाई भी लग सकता है। कच्चे तेल में नरमी और अच्छे नतीजों से मार्केट का जोश हाई है। तेजी के इस बाजार में कमाई के मौके कहां मिलेंगे,शेयरों को चुनने का पैमाना क्या होना चाहिए,वैल्युएशन पर फोकस करें चाहिए या फिर ग्रोथ की संभावनाओं पर? इन सभी मुद्दों पर खास चर्चा के लिए Abakkus Mutual Fund के हेड ऑफ इंवेस्टमेंट संजय दोषी मौजूद हैं। जिनसे हम निवेश के MEETS फ्रेमवर्क और 5D मंत्र के बारे में भी जानेंगे।

बता दें कि संजय दोषी को इक्विटी रिसर्च और फंड मैनेजमेंट में 20 साल से ज्यादा का अनुभव है। ये पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट और CFA चार्टर होल्डर हैं। इन्होंने निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट के साथ भी काम किया है। मैक्वायरी सिक्योरिटीज और जेपी मॉर्गन के साथ भी काम कर चुके हैं। इनकों IT, मेटल ऑटो, कैपिटल गुड्स, एविएशन जैसे सेक्टर कवर करने का व्यापक अनुभव है।

संजय दोषी की राय


संजय दोषी का कहना है कि भारतीय इकोनॉमी की GDP ग्रोथ 7%-8% तक संभव है। कंपनियों की अर्निंग ग्रोथ 10-15% संभव है। बाजार को टाइम ना करें निवेशित रहें। उन्होंने बताया कि ABAKKUS MF के MEETS फ्रेमवर्क में M से MANAGEMENT, E से EARNINGS, E से EVENTS/TRENDS, T से TIMING और S से STRUCTURAL जैसे फैक्टर शामिल होते हैं। इन्हीं पैमानों के आधार पर निवेश के फैसले लिए जाते हैं।

ABAKKUS MF: MEETS फ्रेमवर्क

संजय दोषी ने बताया कि उनके फंद में MEETS फ्रेमवर्क के जरिए कंपनियों का आकलन किया जाता है। MEETS फ्रेमवर्क के जरिए सही शेयर चुनते हैं। मजबूत मैनेजमेंट और ट्रैक रिकॉर्ड पर फोकस होना चाहिए। कैपिटल अलोकेशन पॉलिसी पर नजर होना चाहिए। हमें मैनेजमेंट के फैसलों का असर समझना चाहिए। सिर्फ रिपोर्टेड आंकड़े की बजाय नतीजों की क्वालिटी पर नजर होनी चाहिए। नतीजों को लंबी अवधि के नजरिए से देखना चाहिए। किसी एक तिमाही की जगह,कुछ साल के नतीजे देखना चाहिए। 4 साल में डबल मुनाफा करने वाली कंपनियों पर फोकस होना चाहिए।

निवेश का लेते समय हमें मैनेजमेंट मीटिंग का ध्यान रखना चाहिए। खास इवेंट का कंपनी के शेयर पर असर दिखता है। नए इवेंट से खरीदारी या फिर बिकवाली के नए मौके मिल सकते हैं। डिसरप्टिव ट्रेंड और नई थीम पर नजर रखें। शेयर में एंट्री की टाइमिंग अहम होती है। निवेश का नजरिया साफ होना चाहिए। इंडस्ट्री में ग्रोथ के मौके और कंपिटीशन पर नजर होनी चाहिए।

ABAKKUS MF: निवेश का 5D मंत्र

ABAKKUS MF की राय है कि 6000 में 1500 शेयर निवेश के लिहाज से बेहतर हैं। रिपोर्ट और रिसर्च के आधार पर कंपनियों का चयन होना चाहिए। MEETS फ्रेमवर्क के जरिए कंपनियों का आकलन किया जाता है। ग्रोथ के ट्रिगर, कंपिटीशन जैसे पैमाने पर शेयरों की पड़ताल होती है। मैक्रो, रिस्क-रिवॉर्ड और सेक्टर आउटलुक पर नजर रहती है। इसके अलावा सेक्टर डायवर्सिफिकेशन और पोर्टफोलियो रिस्क पर फोकस होता है। पोर्टफोलियो कंस्ट्रक्शन और रिस्क मॉनिटरिंग काफी अहम होते हैं।

 

Anthropic IPO : अगर आप इस क्लॉड मेकर पर लगाना चाहते हैं दांव तो इन बातों का रखें ध्यान, बहुत आएंगे काम

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।