Get App

MF Investment : FIIs के लौटने का सबसे ज्यादा फायदा BFSI को, अगले 3 साल में डबल डिजिट रिटर्न की उम्मीद -विजय मंत्री

MF Investment :विजय मंत्री की राय है कि FIIs को लौटने का सबसे ज्यादा फायदा BFSI को होगा। FIIs की भारी बिकवाली BFSI में ही थी। इससे बैंकिंग में बड़े ट्रेड रिवर्सल की उम्मीद है। बैंकिंग में वैल्युशन सस्ता और क्रेडिट ग्रोथ भी बेहतर है। उन्होंने आगे कहा कि चीन+1 और यूरोप+1 थीम से भारत को फायदा होगा

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Nov 13, 2026 पर 3:17 PM
MF Investment : FIIs के लौटने का सबसे ज्यादा फायदा BFSI को, अगले 3 साल में डबल डिजिट रिटर्न की उम्मीद -विजय मंत्री
विजय मंत्री की निवेशकों को सलाह है कि वे हेल्थकेयर फंड पर नजर रखें। उनकी मल्टीकैप फंड चुनने की सलाह है

MF Investment : हमारे बाजारों के लिए बड़ी राहत वाले संकेत हैं। लग रहा है कि FIIs की घर वापसी हो रही है। पिछले 8 दिनों के भीतर विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में 70000 करोड़ रुपये की बंपर खरीदारी की है। सिर्फ इतना ही नहीं, शॉर्ट पोजीशन भी तेजी से कम हुई है। सोने पर सुहागा ये है कि कच्चे की नरमी भी FIIs का जोश और बढ़ा रही है। तो क्या बाजार के दुख भरे दिन बीत गए हैं और यहां से वो बड़ा मूव देने की तैयारी कर रहा है? अगर हां तो वो कौन से फंड होंगे जिन पर निवेशकों की नजर होनी चाहिए और FIIs के फेवरेट सेक्टर कौन से हो सकते हैं। इन्ही सवालों पर खास चर्चा के लिए हमारे साथ जुड़े विजय मंत्री फाइनेंशियल सर्विसेज के CEO और फाउंडर विजय मंत्री।

लेकिन पहले FIIs से जुड़े आंकड़ों पर डाल लेते हैं एक नजर। ताजे आंकड़ों पर नजर डालें तो मिड अक्टूबर से अब तक FIIs ने 90000 करोड़ रुपए की खरीदारी की है। वहीं, पिछले 9 कारोबारी सेशन में इनकी तरफ से 78000 करोड़ रुपए के खरीदारी हुई है। 9 दिनों में 1.9 लाख शॉर्ट कवर हुए हैं। अभी नेट शॉर्ट्स सिर्फ 50000 हैं।

23 अक्टूबर से बाजार में बंपर तेजी है। इस अवधि में निफ्टी और बैंक निफ्टी में 11 फीसदी, मिड-स्मॉलकैप में 7.5 फीसदी और माइक्रोकैप में 6 फीसदी की तेजी आई है। वहीं कैपिटल मार्केट में 17 फीसदी, रियल्टी में 16 फीसदी, फाइनेंशियल सर्विसेस में 13 फीसदी, फार्मा में 12 फीसदी और ऑटो में 12 फीसदी की तेजी आई है।

विजय मंत्री की राय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें