FIIs की वापसी के साथ ही बाजार की लीडरशिप में दिखा बड़ा बदलाव, जानिए अब क्या हो निवेश की रणनीति

ट्रस्टलाइन होल्डिंग्स के फाउंडर और सीईओ अरुणागिरी एन ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में मार्केट लीडरशिप में काफी बड़ा बदलाव आया है। लंबे समय तक स्मॉल और मिड कैप शेयरों के बेहतर प्रदर्शन के बाद,अब लार्ज कैप शेयरों ने बढ़त ले ली है

अपडेटेड Nov 13, 2026 पर 2:36 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अरुणागिरी एन की राय है कि लार्ज-कैप के दबदबे का मौजूदा दौर जरूरी नहीं कि बाजार की लीडरशिप में किसी बड़े संरचनात्मक बदलाव का संकेत हो। यह FII प्रवाह में अचानक आए बदलाव के कारण पैदा हुआ एक अस्थायी दौर हो सकता है

13 नवंबर को दोपहर के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान में दिख रहे हैं।। सेंसेक्स 409.94 अंक यानी 0.50 प्रतिशत गिरकर 81,501.07 पर और निफ्टी 170.90 अंक यानी 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,128.45 पर कारोबार कर रहा है। एनर्जी सेक्टर को छोड़कर, बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। इनमें ऑटो, बैंक, रियल्टी, IT और मेटल सेक्टर में से प्रत्येक में 0.5% की गिरावट आई। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी 0.3% की गिरावट आई है। बाजार के सेंटिमेंट पर ट्रिपल प्रहार हुआ है। क्रूड, बॉन्ड यील्ड और रिटेल मंहगाई में उछाल से दबाव बढ़ा है।

ट्रस्टलाइन होल्डिंग्स के फाउंडर और सीईओ अरुणागिरी एन ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में मार्केट लीडरशिप में काफी बड़ा बदलाव आया है। लंबे समय तक स्मॉल और मिड कैप शेयरों के बेहतर प्रदर्शन के बाद,अब लार्ज कैप शेयरों ने बढ़त ले ली है।

अगर हम 10 सितंबर तक के मार्केट प्रदर्शन को देखें, तो स्थिति काफी अलग थी। जहां साल की शुरुआत से अब तक निफ्टी 50 में लगभग 10% की गिरावट थी। वहीं निफ्टी स्मॉल कैप 100 में करीब 13% की तेजी आई थी। जबकि निफ्टी मिड कैप 100 लगभग 3% ऊपर था। साफ तौर पर ब्रॉडर मार्केट और खासकर स्मॉल कैप इस तेजी को लीड कर रहे थे जबकि लार्ज कैप शेयर पीछे रह गए थे।


हालांकि, 11 सितंबर के बाद से यह ट्रेंड काफी तेजी से पलटा है। इस अवधि में निफ्टी में 6% से ज्यादा की बढ़त आई है,जबकि निफ्टी मिड कैप 100 में लगभग 2% की गिरावट आई है और निफ्टी स्मॉल कैप 100 में करीब 4% की गिरावट देखी गई है। दूसरे शब्दों में कहें तो बाजार की कमान अब स्पष्ट रूप से लार्ज कैप शेयरों के हाथों में आ गई है,जबकि स्मॉल और मिड कैप शेयरों का प्रदर्शन इस दौरान अपेक्षाकृत कमजोर रहा है।

दिलचस्प बात यह है कि इसी दौरान विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) के रुख में बदलाव आया और IT सेक्टर, खासकर लार्ज-कैप IT शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी फिर से बढ़ गई। नवंबर के पहले दस दिनों में FIIs ने 5 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया, जिससे लार्ज-कैप शेयरों को काफी सपोर्ट मिला। चूंकि लार्ज-कैप शेयरों में FIIs की हिस्सेदारी और लिक्विडिटी (तरलता) अधिक है, इसलिए इस निवेश का सबसे ज्यादा असर भी इसी सेगमेंट में देखने को मिला है।

अरुणागिरी एन की राय है कि लार्ज-कैप के दबदबे का मौजूदा दौर जरूरी नहीं कि बाजार की लीडरशिप में किसी बड़े संरचनात्मक बदलाव का संकेत हो। यह FII प्रवाह में अचानक आए बदलाव के कारण पैदा हुआ एक अस्थायी दौर हो सकता है। इससे भी बड़ी बात यह है कि IT सेक्टर में जो तेजी दिख रही है, वह किसी स्थायी संरचनात्मक बदलाव के बजाय एक चक्रीय (cyclical) उछाल ज़्यादा लगती है। इसे समझने के लिए लंबी अवधि की कमाई की संभावनाओं के बारे में और अधिक सबूतों की जरूरत है। जैसे-जैसे व्यापक बाज़ार चक्र आगे बढ़ेगा, हमें उम्मीद है कि स्मॉल और मिड-कैप शेयर फिर से रफ़्तार पकड़ेंगे और बाज़ार की अगली तेज़ी में ज़्यादा सक्रिय रूप से शामिल होंगे।

उन्होंने आगे कहा कि नियर टर्म में बाजार के रुझान को समझने के लिए FII निवेश एक अहम इंडीकेटर बना रहेगा। हालांकि, बाजार का रुख मार्केट कैप सेगमेंट के बीच बदलती लीडरशिप से बहुत अधिक प्रभावित होने के बजाय स्टॉक-स्पेसिफिक रहने की उम्मीद है। आगे स्मॉल और मिड कैप में होने वाली रिकवरी चुनिंदा शेयरों तक ही सीमित रहने की संभावना है। ऐसे में ब्रॉडर इंडेक्स की तुलना में शेयरों के वैल्यूएशन और उनकी कमाई की संभावनाएं कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो जाएंगी।

 

 

Investment Mantra : दो साल के अंडरपरफॉर्मेंस बाद बाजार बड़ी तेजी के लिए तैयार, जानिए कैसे होगी कमाई

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।