Get App

इन मिड और स्मॉलकैप स्टॉक्स में म्यूचुअल फंडों ने मार्च में की जमकर खरीदारी, आइए डालते हैं इन पर एक नजर

मार्च 2022 में SIP के जरिए होने वाले निवेश में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। मार्च 2022 में SIP के जरिए होने वाला निवेश 12300 करोड़ रुपये के मजबूत स्तर पर रहा है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 14, 2022 पर 3:43 PM
इन मिड और स्मॉलकैप स्टॉक्स में म्यूचुअल फंडों ने मार्च में की जमकर खरीदारी, आइए डालते हैं इन पर एक नजर
मार्च महीने में सभी इक्विटी केंद्रीत स्कीमों में नेट फ्लो देखने को मिला है। इसमें मल्टीकैप फंड कैटेगरी में निवेश आया है

मार्च 2022 में म्यूचुअल फंडों के इक्विटी फंड स्कीमों में बढ़त देखने को मिली हैं। मार्च 2022 में इक्विटी फंडों में किया गया निवेश 20,300 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड हाई पर रहा है जो कि फरवरी 2022 में 17, 800 करोड़ रुपये पर रहा था। मार्च 2022 में SIP के जरिए होने वाले निवेश में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। मार्च 2022 में SIP के जरिए होने वाला निवेश 12300 करोड़ रुपये के मजबूत स्तर पर रहा है।

पिछले 4 महीनों के दौरान निचले स्तर पर म्यूचुअल फंड स्कीमों में जोरदार निवेश होता नजर आया है। पिछले कुछ सालों से देखने को मिल रहा है कि बाजार की हर बड़ी गिरावट में म्यूचुअल फंडों में भारी मात्रा में निवेश आता दिखता है जो कि रिटेल निवेशकों में आ रही परिपक्वता का संकेत है। ये बातें आईसीआईसीआईसी सिक्योरिटीज ने पिछले महीने म्यूचुअल फंडों पर जारी अपने एक नोट में कही हैं।

आईसीआईसीआईसी सिक्योरिटीज के इस नोट में यह भी बताया गया है कि मार्च महीने में म्यूचुअल फंडों के जरिए GMR Infrastructure Ltd, Coforge, Biocon, Sundaram Finance, Star Health and Allied Insurance Company, GR Infraprojects, Bandhan Bank, Indian Hotels Company, Laurus Labs, Max Healthcare Institute जैसे मिडकैप स्टॉक्स में सबसे ज्यादा निवेश आया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें