स्टॉक्स मार्केट (Stock Markets) में गुरुवार को बड़ी गिरावट आई। पिछले हफ्ते भी बाजार में गिरावट आई थी। दरअसल, पिछले हफ्ते के सोमवार के बाद से मार्केट करीब लगातर गिर रहे हैं। इस हफ्ते सोमवार को बाजार में बड़ी गिरावट आई थी। सेंसेक्स (Sensex) 1545 अंक गिरकर बंद हुआ। पिछले हफ्ते के सोमवार (17 जनवरी) बाद से अब तक सेंसेक्स 4,032 अंक गिर चुका है। इस दौरान निफ्टी 50 (Nifty) में 1,157 अंक की गिरावट आई है। इस गिरावट ने रिटेल इन्वेस्टर्स को डरा दिया है। कई इन्वेस्टर्स मार्केट से अपना पैसा निकालने के बारे में सोच रहे हैं। सवाल है कि क्या ऐसा करना सही है? रिटेल इन्वेस्टर्स को अभी क्या करना चाहिए? आइए इन सवालों के जवाब जानने की कोशिश करते हैं।
