म्यूचुअल फंड इंडस्ट्रीज में लॉर्जकैप फंड कैटेगरी में कुछ फंड काफी पॉपुलर रहें है। कई फंड हाउसों ने अपने फ्लैगशिप स्कीम के तौर पर लॉर्जकैप स्कीमों को पेश किया है। आइए हम डालते है वित्त वर्ष 2021-22 में शानदार प्रदर्शन करने वाले कुछ फंडों पर डालते है एक नजर।
Nippon India Large Cap Fund: इसकी AUM 11,000 करोड़ रुपये है। वित्त वर्ष 2021-22 में इसने 23 फीसदी का रिटर्न दिया है।
Invesco India Largecap Fund: इस फंड में वित्त वर्ष 2021-22 में इसने 22 फीसदी का रिटर्न दिया है।
IDBI India Top 100 Equity Fund: इस फंड में वित्त वर्ष 2021-22 में इसने 21.9 फीसदी का रिटर्न दिया है। IDBI Mutual Fund इसके पहले LIC Mutual Fund के साथ मर्ज किए जाने की प्रक्रिया में था। यह प्रक्रिया एलआईसी द्वारा IDBI Bank के अधिग्रहण के बाद शुरु हुई थी।
ICICI Mutual Fund: इसकी AUM 31,200 करोड़ रुपये है। ICICI Prudential Bluechip Fund ने वित्त वर्ष 2021-22 में इसने 20.5 फीसदी का रिटर्न दिया है।
HDFC Top 100 Fund: इस फंड की AUM 20,000 करोड़ रुपये है। इसने वित्त वर्ष 2021-22 में इसने 19.6 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस फंड का मैनेजमेंट प्रशांत जैन करते है। जो एचडीएफसी म्यूचुअल फंड में चीफ मैनेजर है।
Tata Mutual Fund: य़ह टाटा ग्रुप का एक हिस्सा है। इसकी AUM 83,500 करोड़ रुपये है। टाटा लार्जकैप फंड ने वित्त वर्ष 2021-22 में इसने 18.4 फीसदी का रिटर्न दिया है।
Aditya Birla Sun Life Frontline Equity Fund: इस फंड ने वित्त वर्ष 2021-22 में इसने 18.3 फीसदी का रिटर्न दिया है।
LIC Mutual Fund: एलआईसी म्यूचुअल फंड का मालिकाना हक एलआईसी के पास है और इसका AUM 19,354 करोड़ रुपये है। इसके लॉर्जकैप फंड ने वित्त वर्ष 2021-22 में इसने 17.8 फीसदी का रिटर्न दिया है।
Sundaram Mutual Fund: चेन्नई स्थिति सुंदरम म्यूचुअल फंड का AUM 34,362 करोड़ रुपये है। इसके लॉर्जकैप फंड ने वित्त वर्ष 2021-22 में इसने 17.6 फीसदी का रिटर्न दिया है।
UTI Mutual Fund: यह देश का सबसे पुराना एसेट मैनेजर है। UTI Mastershare देश का सबसे पुराना लॉर्जकैप फंड है। इसका AUM 9,600 करोड़ रुपये है। इसने वित्त वर्ष 2021-22 में इसने 17.5 फीसदी का रिटर्न दिया है।