Top F&O Calls: मार्केट फिलहाल लाल निशान में गिर कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 80 अंकों की कमजोरी और सेंसेक्स में करीब 300 अंकों की गिरावट देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो डेल्हीवरी, सीडीएसएल, डिवीज लैब, ट्यूब इनवेस्टमेंट्स, एनसीसी, एस्ट्रल, बैंक ऑफ इंडिया और सीईएससी के शेयर बढ़त पर कारोबार करते दिखे। जबकि वोडाफोन आइडिया, पीबी फिनटेक, इंफो एज, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, पतंजलि फूड्स, जेएसपीएल, जीएमआर एयरपोर्ट्स और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के शेयर मंदी के साथ लाल निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए AshishBahety.com के आशीष बहेती ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-
