नेशनल एल्युमीनियम कंपनी (National Aluminium Company (NALCO) का शेयर कंसोलिडेशन के दिनों के बाद आज यानी कि 17 मार्च को दोपहर को लगभग 4 प्रतिशत की अधिक बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। इसने डेली चार्ट पर एक लंबा बुलिश कैंडल चार्ट बनाया। इससे पहले 1 मार्च को एक बड़े बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाने के बाद स्टॉक कंसोलिडेट हुआ। लगातार 10 ट्रेडिंग सत्रों के लिए साइडवे कारोबार करता रहा। 1 मार्च को स्टॉक ने 19 जनवरी और 23 फरवरी के हाई लेवल से डाउनवर्ड स्लोपिंग रेजिस्टेंस ट्रेंडलाइन का ब्रेकआउट दिखाया। पिछले 10 सत्रों में ये ट्रेंडलाइन ने स्टॉक के सपोर्ट में नजर आई। वहीं 1 मार्च और 17 मार्च की अवधि के दौरान अधिकांश सत्रों में इसमें औसत से ज्यादा वॉल्यूम में कारोबार होता हुआ दिखाई दिया।
