Narayana Hrudayalaya Share Price: ब्रोकरेज के बुलिश नजरिए ने स्टॉक में भरा जोश, जानिए क्या है टारगेट प्राइस

Narayana Hrudayalaya Share Price : नारायणा हृदयालय पर कोटक सिक्योरिटीज का बुलिश नजरिया है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि जैसे-जैसे रिटेल मिक्स बढ़ेगा,भारतीय इंश्योरेंस बिज़नेस में कंबाइंड रेश्यो धीरे-धीरे बेहतर होगा। कंपनी की मज़बूत हेल्थकेयर मौजूदगी और हाल ही में कीमतें बढ़ने के बाद ज्यादा रिन्यूअल रेट्स को देखते हुए,ब्रोकरेज नारायण हृदयालय के केमैन इंश्योरेंस में उतरने को लेकर भी काफी पॉजिटिव है

अपडेटेड Aug 24, 2026 पर 3:49 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Narayana Hrudayalaya Share :ब्रोकरेज कंपनी के कोर भारतीय हॉस्पिटल बिजनेस को लेकर पॉजिटिव है,जो लगातार तेज ग्रोथ दिखा रहा है। Q1 FY27 में भारत में हॉस्पिटल के EBITDA में सालाना आधार पर 39% की बढ़ोतरी हुई

Narayana Hrudayalaya : नारायणा हृदयालय (Narayana Hrudayalaya) में करीब 3 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने नारायण हृदयालय की रेटिंग को अपग्रेड करके 'बाय'कर दिया है और इसका टारगेट प्राइस बढ़ाकर 2,350 तय किया है। यह शुक्रवार के क्लोजिंग प्राइस से लगभग 29% ज़्यादा है। कंपनी ने अस्पताल बिजनेस के मजबूत विकास और इंश्योरेंस बिज़नेस की बेहतर संभावनाओं का हवाला देते हुए यह रेटिंग की है। ब्रोकरेज के बुलिश नजरिए ने स्टॉक में जोश भरा है।

फिलहाल आज यह शेयर 44 रुपए यानी 2.42% फीसदी की बढ़त के साथ 1860 रुपए के आसपास बंद हुआ है। आज का इसका दिन का हाई 1,876 रुपए और दिन का लो 1,824.80 रुपए है। स्टॉक पर ब्रोकरेज के बुलिश नजरिए के चलते आ इस शेयर में तेजी ट्रिगर्स हुई है।

नारायणा हृदयालय पर कोटक सिक्योरिटीज बुलिश


नारायणा हृदयालय पर कोटक सिक्योरिटीज का बुलिश नजरिया है। ब्रोकरेज ने स्टॉक में खरीदारी की सलाह देते हुए टारगेट प्राइस 2220 रुपए प्रति शेयर से बढ़ाकर 2350 रुपए प्रति शेयर कर दिया है। उसका कहना है कि भारतीय इंश्योरेंस को लेकर चिंता ओवरडन है, आगे नुकसान घटने की उम्मीद है। केमैन इंश्योरेंस का आउटलुक बेहतर है। UK बिजनेस में मार्जिन बढ़ने की उम्मीद है। कंपनी का घरेलू हॉस्पिटल बिजनेस मजबूत। कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 39% बढ़ा है। घरेलू हॉस्पिटल बिजनेस का वैल्यूएशन आकर्षक है। भारत में इंटीग्रेटेड केयर में नुकसान धीरे-धीरे घटने की उम्मीद है।

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने आगे कहा है कि वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में भारत और केमैन में कंपनी के इंश्योरेंस वर्टिकल में ज्यादा नुकसान के कारण इसके शेयर पर दबाव रहा है। भारतीय इंश्योरेंस बिजनेस को लगभग 20 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ,जबकि केमैन इंश्योरेंस वर्टिकल को लगभग 35 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

हालांकि,ब्रोकरेज को उम्मीद है कि जैसे-जैसे रिटेल मिक्स बढ़ेगा,भारतीय इंश्योरेंस बिज़नेस में कंबाइंड रेश्यो धीरे-धीरे बेहतर होगा। कंपनी की मज़बूत हेल्थकेयर मौजूदगी और हाल ही में कीमतें बढ़ने के बाद ज्यादा रिन्यूअल रेट्स को देखते हुए,ब्रोकरेज नारायण हृदयालय के केमैन इंश्योरेंस में उतरने को लेकर भी काफी पॉजिटिव है।

ब्रोकरेज कंपनी के कोर भारतीय हॉस्पिटल बिजनेस को लेकर पॉजिटिव है,जो लगातार तेज ग्रोथ दिखा रहा है। Q1 FY27 में भारत में हॉस्पिटल के EBITDA में सालाना आधार पर 39% की बढ़ोतरी हुई। कोटक को उम्मीद है कि FY23 और FY26 के बीच EBITDA में सालाना आधार 18% की ग्रोथ देखने को मिल सकती है। वही FY26 से FY29E के बीच इसमें सलाना 14 की ग्रोथ का अनुमान है।

प्रभुदास लीलाधर ने भी नारायण हृदयालय को लेकर बुलिश नजरिया जाहिर किया है। इसने 4 अगस्त, 2026 की अपनी रिसर्च रिपोर्ट में इस स्टॉक में 2,350 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदारी की सलाह दी है।

कंपनी के प्रदर्शन पर एक नजर

वित्त वर्ष 2027 की पहली तमाही में कंपनी का कंसोलीडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 5.7% बढ़ा है, लेकिन तिमाही आधार पर 9.2% घटकर 207.30 करोड़ रुपए पर रहा है। 30 जून,2026 को खत्म हुई तिमाही में ऑपरेशन से रेवेन्यू सालाना आधार पर 78% और तिमाही आधार पर 3.5% बढ़कर 2,683.60 करोड़ रुपए पर रहा। वहीं, EBITDA सालाना आधार पर 40% बढ़कर 505.20 करोड़ रुपए पर रहा।

 

इंडियन होटल्स में होगा ओरिएंटल होटल्स का मर्जर, ताज होटल्स का दक्षिण भारत में होगा विस्तार

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।