Khiladi No. 1: सीएनबीसी-आवाज़ के शेयर बाजार के सबसे बड़े खेल खिलाड़ी No.1 में 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते Nirmal Bang Securities के नीरव छेड़ा, wavesstrategy.com के CEO आशीष क्याल और Arihant Capital Markets के रत्नेश गोयल के बीच मुकाबला होगा। पूरे कारोबारी हफ्ते ये तीनों एक्सपर्ट्स अपनी कॉल्स देंगे। हर दिन बाजार के हाल के हिसाब से तीनों एक्सपर्ट्स अपने कॉल्स देते हैं जिसमें खरीदारी और बिकवाली दोनों तरह की राय होती है। हफ्ता पूरा होने के बाद पता चलेगा कि इस हफ्ते का विजेता कौना है। इस खिलाड़ी नंबर के खेल में कोई भी जीते लेकिन इनके सुझावों और अपनी सूझ-बूझ से दांव लगाकर आप पैसा बना सकते हैं।
