NAVIN FLOURINE में 6% की तेज गिरावट, आखिर क्यों फिसल रहे हैं केमिकल शेयर

केमिकल शेयरों में गिरावट की वजह बताते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ की हर्षदा सावंत ने कहा कि यूरोपियन यूनियन (EU) ने S-Metolachlor केमिकल के इस्तेमाल पर रोक लगाई है। S-Metolachlor केमिकल से हर्बिसाइड बनता है। इससे जमीन खराब होने का डर रहता है। वहीं इस हर्बिसाइड से कैंसर का डर भी बना रहता है

अपडेटेड Jan 08, 2024 पर 3:22 PM
Story continues below Advertisement
Aarti Industries पर Equirus ने रिपोर्ट निकाली है। इलके मुताबिक यूरोपियन यूनियन की रोक से कीमतों और वॉल्यूम पर दबाव नजर आ सकता है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    NAVIN FLUORINE share price: शेयर बाजार में आज केमिकल सेक्टर में कमजोरी नजर आ रही है। केमिकल शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिल रही है। नवीन फ्लोरीन (NAVIN FLOURINE) के शेयर में 6% की तेज गिरावट नजर आई है। वहीं आरती इंडस्ट्रीज (Aarti Industries) का स्टॉक 4% से ज्यादा फिसल गया है। यूपीएल (UPL) और अतुल (Atul) के शेयर भी 2 से 3% तक गिर गये। NAVIN FLOURINE का शेयर एनएसई पर दोपहर 2.45 बजे के दौरान 205 रुपये टूटकर 3617.35 रुपये के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आया। वही आरती इंडस्ट्रीज का शेयर 28 रुपये टूटकर 600.90 रुपये के स्तर पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया।

    केमिकल सेक्टर में गिरावट क्यों?

    केमिकल शेयरों में क्यों गिरावट दिख रही है। इसकी वजह बताते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ की हर्षदा सावंत ने कहा कि यूरोपियन यूनियन (EU) ने S-Metolachlor केमिकल के इस्तेमाल पर रोक लगाई है। उन्होंने आगे कहा कि S-Metolachlor केमिकल से हर्बिसाइड बनता है। इतना ही नहीं इससे जमीन खराब होने का डर रहता है। वहीं इस हर्बिसाइड से कैंसर का डर भी बना रहता है। फ्रांस, जर्मनी इसका बड़ा बाजार है। इस पर EU ने केमिकल रोक लगाई।


    Federal Bank का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, NAV Investment के 2 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

    Equirus ने आरती इंडस्ट्रीज पर निकाली रिपोर्ट

    हर्षदा सावंत ने आगे कहा कि Equirus ने आरती इंडस्ट्रीज पर रिपोर्ट निकाली है। इस रिपोर्ट के मुताबिक यूरोपियन यूनियन की रोक से कीमतों और वॉल्यूम पर दबाव नजर आ सकता है। इसकी वजह से आज Aarti Industries के स्टॉक में मुनाफावसूली दिख रही है। ये स्टॉक आज 5 प्रतिशत तक करेक्ट हो गया। S-Metolachlor की UPL के पास काफी क्षमता है। S-Metolachlor intermediate के सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट भी मुश्किल में फंसे हैं। केमिकल सेक्टर की कमजोरी का सबसे ज्यादा असर NAVIN FLUORINE पर दिखा जिसके शेयर 6 प्रतिशत तक फिसल गये।

    हर्षदा ने कहा कि आरती इंडस्ट्रीज को intermediate बनाने का ऑर्डर मिला था। कंपनी ने 2017-19 के बीच 3 लंबी अवधि के कॉन्ट्रैक्ट किये हैं। हालांकि तीनों कॉन्ट्रैक्ट का आय में असर दिखना अभी बाकी है। आय बढ़ने में देरी का असर शेयर कीमत पर आज दिख रहा है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    MoneyControl News

    MoneyControl News

    First Published: Jan 08, 2024 3:22 PM

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।