Navin Fluorine shares: नवीन फ्लोरीन इंटरनेशनल के शेयर मंगलवार 10 फरवरी को बाजार खुलते ही 4% से ज़्यादा की तेजी के साथ नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। स्टॉक में यह तेजी Q3 नतीजों के बाद आई है। वहीं एनालिस्ट भी स्टॉक को लेकर काफी पॉजिटिव हुए है और उन्होंने अपने टारगेट प्राइस बढ़ा दिए हैं। जेफरीज, नुवामा और UBS ने स्टॉक पर 'बाय' रेटिंग दी है, वहीं सिटी ने 'सेल' की सलाह दी है। सभी एनालिस्ट ने अपने टारगेट प्राइस बढ़ा दिए हैं।
