Get App

Nazara Technologies और ASTRAL पर दिग्गज ब्रोकरेज फर्मों से जानें कमाई के लिए निवेश रणनीति

JEFFERIES ने Nazara Technologies पर निवेश रणनीति बताते हुए कहा है कि Kiddopia, Wildworks के अधिग्रहण से इसकी ग्रोथ बढ़ेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 20, 2022 पर 9:29 AM
Nazara Technologies और ASTRAL पर दिग्गज ब्रोकरेज फर्मों से जानें कमाई के लिए निवेश रणनीति
MORGAN STANLEY ने एस्ट्रल पर निवेश रणनीति बताते हुए कहा कि PVC कीमतों में स्थिरता से कंपनी को फायदा होगा

किसी भी शेयर में उछाल या गिरावट उस कंपनी के अपने प्रदर्शन के अलावा उस सेक्टर में आये हुए उतार-चढ़ाव पर भी निर्भर करता है। बाजार में बैठे हुए दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज इन सभी बातों पर नजदीकी नजर बनाये रखते हैं। ब्रोकरेज हाउसेज के एक्सपर्ट और विश्लेषक अपने अध्ययन और विश्लेषण से बाजार में हुए छोटे-बड़े बदलावों के आधार पर निवेशकों के लिए सलाह पेश करते हैं। जानते हैं आज किन शेयरों में दांव लगाने की दिग्गज ब्रोकरेजेस सलाह दे रहे हैं-

JEFFERIES की Nazara Technologies पर निवेश रणनीति

JEFFERIES ने नजारा टेक्नोलॉजीज (Nazara Technologies) पर निवेश रणनीति बताते हुए कहा है कि इस पर खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने इस पर बाय रेटिंग दी है और इसके शेयर का लक्ष्य 860 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि उन्होंने इसका EPS अनुमान 5-13% बढ़ाया है। इसमें Nodwin और Sportskeeda का ग्रोथ आउटलुक मजबूत नजर आ रहा है। वहीं Kiddopia, Wildworks के अधिग्रहण से इसकी ग्रोथ बढ़ेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें