कच्चे तेल में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली। मंदी की चिंताओं से कच्चे तेल का भाव 81 डॉलर के करीब लुढ़क गया। वहीं सोने में हल्की बढ़त नजर आई। आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के साथ ही गोल्ड लोन कारोबार से से जुड़ीं कंपनियों के स्टॉक्स फोकस में रहेंगे। वहीं महाराष्ट्र के बजट से एयरलाइंस को बड़ी राहत मिली है। ATF पर वैट 25% से घटाकर 18% किया है। लिहाजा एयरलाइंस शेयरों में भी एक्शन देखने को मिल सकता है। सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए NBCC, DREDGING CORPORATION, HDFC BANK और ICICI BANK सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। जानते हैं स्टॉक के नाम-
