Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
Trade setup:निफ्टी 17585 के स्तर पर स्थित 200 EMA पर सपोर्ट हासिल करने में भी कामयाब रहा है। अब जब तक निफ्टी 17700 के नीचे बना रहेगा तब तक बाजार में कमजोरी कायम रहेगी। निफ्टी हमें 17500-17400 की तरफ फिसलता दिख सकता है। 10 मार्च यानी कल के कारोबार में दिग्गजों की तुलना में छोटे- मझोले शेयरों में कम गिरावट देखने को मिली थी
Trade setup:09 मार्च को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 561.78 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इसी दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 42.41 करोड़ रुपए की खरीदारी की
Trade setup: 9 मार्च के कारोबार में पिछले दो दिनों की तेजी थमती नजर आई और कारोबार के अंत में सेंसेक्स-निफ्टी तिहरे अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए। मेटल को छोड़कर चौतरफ हुई बिकवाली ने बाजार का मूड खराब कर दिया। यूएस फेड की तरफ से ब्याज दरों में आक्रामक बढ़ोतरी के संकेत और ग्रोथ पर इसके निगेटिव असर पड़ने की संभावना के चलते भारत सहित दुनिया भर के बाजारों के सेंटीमेंट पर निगेटिव असर पड़ा। सेंसेक्स 542 अंक गिरकर 59806 के स्तर पर बंद हुआ तो निफ्टी 165 अंकों की कमजोरी के साथ 17590 पर बंद हुआ।
निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर एक बियरिश इनगल्फिंग कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया। ये एक बियरिश रिवर्सल पैटर्न माना जाता है। इससे बाजार में और गिरावट की आशंका नजर आ रही है।
एलकेपी सिक्योरिटीज (LKP Securitie) को रूपक डे का कहना है कि बियरिश इनगल्फिंग कैंडलिस्टिक पैटर्न के बनने के अलावा निफ्टी एक गिरते चैनल में फिसल गया है। हालांकि इस चैनल के निचले छोर पर निफ्टी को 14-day MA (moving average) पर सपोर्ट मिलता दिखा है। निफ्टी 17585 के स्तर पर स्थित 200 EMA पर सपोर्ट हासिल करने में भी कामयाब रहा है। अब जब तक निफ्टी 17700 के नीचे बना रहेगा तब तक बाजार में कमजोरी कायम रहेगी। निफ्टी हमें 17500-17400 की तरफ फिसलता दिख सकता है।
10 मार्च यानी कल के कारोबार में दिग्गजों की तुलना में छोटे- मझोले शेयरों में कम गिरावट देखने को मिली थी। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉल कैप 100 इंडेक्स में 0.50 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।
होम फर्स्ट फाइनेंस कंपनी इंडिया (Home First Finance Company India): फिडेलिटी फंड्स - एशियन स्मॉलर कंपनीज पूल ने खुले बाजार लेनदेन के माध्यम से होम फर्स्ट में 4.93 लाख शेयर खरीदे हैं। वहीं, नोमुरा इंडियन स्टॉक मदर फंड के ट्रस्टी के रूप में नोमुरा ट्रस्ट एंड बैंकिंग कंपनी लिमिटेड ने औसत मूल्य पर 7 लाख शेयर 685 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे हैं। वहीं, दूसरी तरफ बेसेमर इंडिया कैपिटल होल्डिंग्स II लिमिटेड ने 686.07 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर 68.11 लाख शेयर बेचे हैं।
गोकलदास एक्सपोर्ट्स (Gokaldas Exports): आदित्य बिड़ला सन लाइफ प्योर वैल्यू फंड और आदित्य बिड़ला सन लाइफ स्मॉल कैप फंड ने 390 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर खुले बाजार में लेनदेन के माध्यम से गोकलदास एक्सपोर्ट्स में 7.69 लाख शेयर खरीदे हैं। अशोक इंडिया इक्विटी इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट ने भी कंपनी में 390.51 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर 3.59 लाख शेयर खरीदे हैं। इसी तरह गोल्डमैन सैक्स कलेक्टिव ट्रस्ट - इमर्जिंग मार्केट्स इक्विटी एक्स-चाइना फंड ने भी कंपनी में 391.68 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर 7.2 लाख शेयर खरीदे हैं। वहीं, दूसरी तरफ गोकलदास एक्सपोर्ट्स के प्रमोटर क्लियर वेल्थ कंसल्टेंसी सर्विसेज एलएलपी ने 390.91 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर 60 लाख शेयर बेचे हैं, जिनकी कुल कीमत 234.5 करोड़ रुपये है।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17569 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 17522 और 17446 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17721 फिर 17768 और 17844 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 41202 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 41096 और 40924 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 41547 फिर 41653 और 41826 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
कॉल ऑप्शन डेटा
मासिक आधार पर 18000 की स्ट्राइक पर 32.27 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 17700 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 4.83 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 17400 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।
पुट ऑप्शन डेटा
मासिक आधार पर 17000 की स्ट्राइक पर 95.97 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 17700 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 1.46 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 17000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।
हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर
इनमें Colgate Palmolive, HDFC AMC, Dabur India, Power Grid Corporation of India और Hindustan Unilever के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।
20 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर कल के कारोबार में 20 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें NTPC, Cipla, Hindalco Industries,REC और Petronet LNG के नाम शामिल हैं।
59 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 59 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Balrampur Chini Mills, Aditya Birla Capital, Trent, Atul और Federal Bank के नाम शामिल हैं।
94 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 94 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें GNFC, Crompton Greaves Consumer Electricals, RBL Bank, Tech Mahindra और Mphasis के नाम शामिल हैं।
20 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 20 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Honeywell Automation, Gujarat Gas, Shriram Finance, Torrent Power और Bajaj Auto के नाम शामिल हैं।
FII और DII आंकड़े
09 मार्च को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 561.78 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इसी दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 42.41 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
10 मार्च को NSE पर 2 स्टॉक alrampur Chini Mills और GNFC F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।