Stocks in the news: खबरों के दम पर आज इन शेयरों में दिखेगा एक्शन, इनसे न चूके नज़र
Stocks in the news: ज़ाइडस को एरिथ्रोमाइसिन टैबलेट के लिए यूनाइटेड स्टेट्स फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (USFDA) से अंतिम मंजूरी मिल गई है। इन गोलियों का उपयोग शरीर के कई अलग-अलग हिस्सों में होने वाले संक्रमण को रोकने और उसके इलाज के लिए किया जाता है। इस दवा का उत्पादन मोरैया, अहमदाबाद स्थित कंपनी की उत्पादन इकाई में किया जाएगा
Stocks in the news:ड्रेजिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया को FY23 के लिए दक्षिणी नौसेना कमान कोच्चि से 64 करोड़ रुपये का वार्षिक रखरखाव ड्रेजिंग कॉन्ट्रैक्ट मिला है
Stocks in the news: आज के कारोबार में कुछ शेयर खबरों के दम पर एक्शन में नजर आ सकते हैं। 10 मार्च को की बड़ी इन्वेस्टर्स मीट होने वाली है। इसमें की कंपनियां फंड जुटाने की कवायद करती दिखेंगी। पीआई इंडस्ट्रीज के अधिकारी कैपिटल वर्ल्ड से बातचीत करेंगे। वहीं, मेट्रो ब्रांड्स के अधिकारी वीटी कैपिटल से बातचीत करेंगे। जबकि टाटा कम्युनिकेशंस के अधिकारी अमेरिका में आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज कॉर्पोरेट रोड शो में भाग लेंगे। इसी तरह एलिन इलेक्ट्रॉनिक्स का प्रबंधन एसबीआई लाइफ के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेगा। दूसरी इनवेस्टर्स मीट पर नजर डालें तो.......
आयशर मोटर्स: कंपनी के अधिकारी मार्सेलस इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स और व्हाइट ओक कैपिटल पार्टनर्स के साथ बातचीत करेंगे।
ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स: कंपनी के अधिकारी निवेशकों और विश्लेषकों से मिलने के लिए एक नॉन-डील रोड शो में भाग लेंगे।
टाटा केमिकल्स: कंपनी के अधिकारी यूबीएस सिक्योरिटीज इंडिया और मॉर्गन स्टेनली रिसर्च के साथ बातचीत करेंगे।
ब्लू स्टार: कंपनी के अधिकारी हार्डिंग लोवनर से मिलेंगे।
क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स: कंपनी के अधिकारी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस, आदित्य बिड़ला सनलाइफ एएमसी और निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड के साथ बातचीत करेंगे।
नीलम फूड्स इंडिया: कंपनी के अधिकारी बीएंडके और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी से मिलेंगे।
सैटिन क्रेडिटकेयर नेटवर्क, मणप्पुरम फाइनेंस: कंपनियों के अधिकारी यस सिक्योरिटीज माइक्रोफाइनेंस सेक्टर सम्मेलन में भाग लेंगे।
मेट्रो ब्रांड्स: कंपनी के अधिकारी फिडेलिटी मैनेजमेंट एंड रिसर्च से बातचीत करेंगे।
Va Tech Wabag (वा टेक वाबैग) : कंपनी के अधिकारी मार्सेलस इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स से मिलेंगे।
खबरों वाले शेयर
आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स (IRB Infrastructure Developers): इस रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर कंपनी ने बताया है कि फरवरी 2023 में उसने 352 करोड़ रुपये का टोल संग्रह किया है। ये पिछले साल के इसी महीने में कुल टोल संग्रह की तुलना में 27 फीसदी ज्यादा है। पिछले साल यानी फरवरी 2022 में कंपनी का टोल संग्रह 277.5 करोड़ रुपए था।
ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज(Glenmark Life Sciences):कंपनी की 16 मार्च को होने वाली बोर्ड मीटिंग में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए अंतरिम लाभांश के भुगतान पर विचार किया जाएगा। अंतरिम लाभांश के लिए ट्रेडिंग विंडो 10 मार्च से 18 मार्च 2023 तक बंद रहेगी।
श्रीराम फाइनेंस (Shriram Finance):इन्वेस्टर्स डायनेस्टी एक्विजिशन (FPI) और अर्काइग एक्विजिशन (FPI) ने 8 मार्च को ब्लॉक डील के जरिए क्रमशः 2.49 प्रतिशत और 0.67 फीसदी की अपनी हिस्सेदारी बेचकर श्रीराम समूह की कंपनी से बाहर निकल गए हैं।
NBCC (India): सरकारी कंपनी एनबीसीसी को भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (Indian Institute of Foreign Trade) से 229.81 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं। इसके तहत कंपनी काकीनाडा में आईआईएफटी के लिए एक नए परिसर का निर्माण करेगी।
पीएनसी इंफ्राटेक (PNC Infratech): कंपनी को एनएचएआई की दो राजमार्ग परियोजनाओं के लिए एल1 (सबसे कम) बोलीदाता के रूप में चुना गया है। इन प्रोजेक्ट्स की कुल लागत 2,004.43 करोड़ रुपये है। बिहार में भारतमाला योजना के तहत आने वाली इन दो राजमार्ग परियोजनाओं का निर्माण 24 महीनों में किया जाना है।
ज़ाइडस लाइफसाइंसेज (Zydus Lifesciences):दिग्गज फार्मा कंपनी ज़ाइडस को एरिथ्रोमाइसिन टैबलेट के लिए यूनाइटेड स्टेट्स फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (USFDA) से अंतिम मंजूरी मिल गई है। इन गोलियों का उपयोग शरीर के कई अलग-अलग हिस्सों में होने वाले संक्रमण को रोकने और उसके इलाज के लिए किया जाता है। इस दवा का उत्पादन मोरैया, अहमदाबाद स्थित कंपनी की उत्पादन इकाई में किया जाएगा। IQVIA MAT डेटा के मुताबिक दिसंबर 2022 तक एरिथ्रोमाइसिन टैबलेट की संयुक्त राज्य अमेरिका में वार्षिक बिक्री 2.51 करोड़ डॉलर थी।
पीएसी प्रोजेक्ट्स (PSP Projects): कंपनी को इंस्टीट्यूशनल, इंडस्ट्रियल और रेजिडेंशियल कैटेगरी में 123.38 करोड़ रुपये के नए वर्क ऑर्डर मिले हैं। इस ऑर्डस के साथ ही कंपनी के पास वर्तमान वित्तवर्ष में कुल 3415.97 करोड़ रुपए के ऑर्डर हो गए हैं।