NBCC Share Price: नवरत्न PSU एनबीसीसी के शेयर ने 7 अक्टूबर को एक्स-बोनस ट्रेड किया। कंपनी अपने शेयरहोल्डर्स को 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर देने वाली है। इस रेशियो का मतलब है कि शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद NBCC के मौजूदा 2 शेयरों पर 1 शेयर बोनस के तौर पर मिलेगा। NBCC (India) भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के तहत आती है और वैल्यू एडेड कंस्ट्रक्शन सर्विसेज की पेशकश करती है।
