Get App

NBFC stocks : बिहार सरकार ने मनमानी पर कसी नकेल, छोटी NBFCs कंपनियों में तेज गिरावट

NBFC stocks : बिहार सरकार ने आज जो माइक्रो फाइनेंस रेगुलेशन बिल पास किया है, उसके चलते छोटी NBFCs में तेज गिरावट आई है। इस बिल के तहत MF कंपनियों का स्टेट लेवल पर रजिस्टेशन अनिवार्य होगा

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Feb 27, 2026 पर 12:46 PM
NBFC stocks : बिहार सरकार ने मनमानी पर कसी नकेल, छोटी NBFCs कंपनियों में तेज गिरावट
NBFC stocks fall : इस बिल पर IIFL कैपिटल की राय है कि यह बिल कर्नाटक के 2025 ऑर्डिनेंस जैसा या उससे कुछ ज्यादा सख्त है। RBI रेगुलेटेड कंपनियां बिल से बाहर रखी गई हैं

NBFC stocks : बाजार में छोटी NBFC कंपनियों में तेज गिरावट देखने को मिल रही है। दरअसल बिहार सरकार ने माइक्रो फाइनेंस रेगुलेशन बिल पास किया है जिसका असर इस कंपनियों पर दिख रहा है। एचबीएस,उज्जीवन एसएफबी,उत्कर्ष एसएफबी,एलएंडटी फिन,क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण और फ्यूजन फाइनेंस जैसे एनबीएफसी शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिल रहा है।

बिहार सरकार ने पास किया माइक्रो फाइनेंस रेगुलेशन बिल

बिहार सरकार ने आज जो माइक्रो फाइनेंस रेगुलेशन बिल पास किया है, उसके चलते छोटी NBFCs में तेज गिरावट आई है। इस बिल के तहत MF (माइक्रो फाइनेंस) कंपनियों का स्टेट लेवल पर रजिस्टेशन अनिवार्य होगा। उनको लोन डिस्बर्समेंट से पहले राज्य के वित्त विभाग से मंजूरी लेना जरूरी होगी। इसका मकसद MF कंपनियों और छोटे लोन लेंडर्स को रेगुलेट करना है। गैर कानूनी तरीके से लोन रिकवरी पर शिकंजा कसना भी इसका मकसद है। इस बिल से लेंडिंग ऑपरेशन और उजित ब्याज दरों में पारदर्शिता आएगी।

बिहार MFI बिल पर IIFL कैपिटल की राय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें