MSCI Standard Index : MSCI इंडेक्स में बदलाव के लिए एडजस्टमेंट आज, 2 शेयर होंगे शामिल, एक जाएगा बाहर

MSCI Standard Index : MSCI स्ट्रैंडर्ड इंडेक्स में AB Capital और L&T Finance शामिल होंगे। इससे इनमें 25.7 करोड़ डॉलर और 23.8 करोड़ डॉलर का निवेश आने की संभावना है। वहीं, MSCI इंडेक्स से IRCTC बाहर जाएगा बाहर जाएगा

अपडेटेड Feb 27, 2026 पर 12:10 PM
Story continues below Advertisement
MSCI Small Index: MSCI स्मॉल इंडेक्स में भी बदलाव होगा। इस इंडेक्स में प्रीमियर एनर्जीज, एनएसडीएल, एमक्योर फार्मा, जेएसडब्ल्यू सीमेंट और आशापुरा माइनकेम की एंट्री होगी

MSCI इंडेक्स में बदलाव के लिए एडजस्टमेंट आज है। इससे कुछ शेयरों में इनफ्लो बढ़ेगा और कुछ शेयरों से आउटफ्लो होगा। इस एडजस्टमेंट के तहत MSCI Standard Index में 2 शेयर शामिल होंगे और शेयर इससे बाहर हो जाएगा। MSCI स्ट्रैंडर्ड इंडेक्स ( MSCI Standard Index) में भारत का वेटेज 14.1 फीसदी पर बरकरार रहेगा। इसमें कुल भारतीय शयेरों की संख्या 164 से बढ़कर 165 होगी।

MSCI स्ट्रैंडर्ड इंडेक्स में AB Capital और L&T Finance शामिल होंगे। इससे इनमें 25.7 करोड़ डॉलर और 23.8 करोड़ डॉलर का निवेश आने की संभावना है। वहीं, MSCI इंडेक्स से IRCTC बाहर जाएगा बाहर जाएगा। इससे इस शेयर में 14.1 करोड़ डॉलर की निकासी हो सकती है। MSCI इंडेक्स में AU Small finance bank का वेटेज बढ़ेगा। इससे इसमें 17.2 करोड़ डॉलर का इनफ्लो संभव है।

MSCI स्मॉल इंडेक्स में शामिल होंगे ये स्टॉक


इसके साथ ही MSCI स्मॉल इंडेक्स में भी बदलाव होगा। इस इंडेक्स में प्रीमियर एनर्जीज (PREMIER ENERGIES), एनएसडीएल (NSDL), एमक्योर फार्मा (EMCURE PHARMA), जेएसडब्ल्यू सीमेंट (JSW CEMENT) और आशापुरा माइनकेम (ASHAPURA MINECHEM) की एंट्री होगी। इस एंट्री से प्रीमियर एनर्जीज में 1.5 करोड़ डॉलर, एनएसडीएल में 80 लाख डॉलर, एमक्योर फार्मा में 70 लाख डॉलर, जेएसडब्ल्यू सीमेंट में 60 लाख डॉलर और आशापुरा माइनकेम में 50 लाख डॉलर का निवेश आ सकता है।

MSCI स्मॉल इंडेक्स से बाहर होंगे ये स्टॉक

एलएंडटी फाइनेंस (L&T Fin), गोकलदास एक्सपोर्ट्स (Gokaldas Exports), स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज (Sterlite Technologies), केएनआर कंस्ट्रक्शन्स (Knr Constructions), सिम्फनी (Symphony) और कावेरी सीड कंपनी (Kaveri Seed Co)MSCI स्मॉल इंडेक्स से बाहर होंगे। MSCI स्मॉल इंडेक्स में अक्ज़ो नोबेल (Akzo Nobel) का वेटेज बढ़ाया गया है। वहीं, ग्रीव्स कॉटन (reavesCotton), हेरिटेज फूड्स (Heritage Foods), SIS, शॉपर्स स्टॉप (Shoppers Stops) और धानुका एग्रीटेक (Dhanuka Agritech) का वेटेज घटा है।

 

 

Market trend : हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में दबाव बढ़ा,जानिए निफ्टी-बैंक निफ्टी में कमाई की रणनीति

Gold Silver Rate Today : बेनतीजा रही US-ईरान बातचीत, MCX पर सोने का रेट बढ़ा, जानिए कमोडिटी में कमाई वाले कॉल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।