Market trend : हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में दबाव बढ़ा है। निफ्टी करीब 160 अंक फिसलकर 25350 के नीचे आ गया है। रिलायंस, भारती, ICICI BANK और M&M ने दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी में 450 अंकों से ज्यादा की गिरावट दिख रही है। मिडकैप और स्मॉलकैप भी कमजोर दिख रहे हैं। INDIA VIX 3 फीसदी से ज्यादा फिसला है। 10 बजे के आसपास सेंसेक्स 450.78 अंक या 0.55 फीसदी गिरकर 81,797.83 पर और निफ्टी 166.05 अंक या 0.65 फीसदी गिरकर 25,330.50 पर दिख रहा था।
आज FMCG, कैपिटल मार्केट और केमिकल शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव है। तीनों इंडेक्स एक परसेंट कमजोर दिख रहे हैं। साथ ही डिफेंस, ऑटो और रियल्टी में भी कमजोरी नजर आ रही है। लेकिन EMS स्पेस में अच्छी खरीदारी आई है। कमजोर बाजार में भी IT शेयर शेयर मजबूती दिखा रहे हैं। इस सेक्टर में लगातार दूसरे दिन रिकवरी का मूड नजर आ रहा है। इंडेक्स करीब एक परसेंट मजबूत हुआ है। इंफोसिस निफ्टी का टॉप गेनर बना है। वहीं कोफोर्ज और एम्फैसिस वायदा के टॉप गेनर्स में शुमार हैं।
ऐसे में बाजार की आगे की रणनीति पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 25597-25647 पर और बड़ा रजिस्टेंस 25687-25723/25759 पर है। इसके लिए पहला बेस 25371-25413 पर और बड़ा बेस 25242 (200DEMA)-253278 पर है। कल फिर रजिस्टेंस-1 पर बिकवाली और बेस-1 पर खरीदारी कारगर रही, फिर निफ्टी रेंज में ही रहा। FII की कैश में भारी बिकवाली रही। लेकिन DII की खरीदारी रही,इंडेक्स में थोड़ी खरीदारी दिखी। नेट शॉर्ट 1.02 लाख पर रहे।
प्राइस अभी भी 100/50/10/20DEMA के नीचे है। 25500/600/700 पर भारी कॉल राइटिंग देखने को मिली है। पुट राइटिंग की कमी से 25400/371 टेक्निकल बेस मुमकिन है। लेकिन 200DEMA खुला है। कल नैस्डैक में फिर से गिरावट रही, इसलिए आज निफ्टी IT में फिर से दबाव की आशंका है। जब तक रजिस्टेंस-1 के नीचे हैं बिकवाली/उछाल में बिकवाली की राय रहेगी, लेकिन रजिस्टेंस-1 के पास। बेस-1 अहम है, फिलहाल बेस-1 से कई बार रिवर्सल दिखा है। इसलिए यहां फिर थोड़ा रिस्क ले सकते हैं। अभी कोई पुट राइटर्स का जोन नहीं है। 200DEMA असुरक्षित है। बेस-1 के नीचे नया जोन खुलेगा। अगर बेस-1 के नीचे टिका तो फिर से बेस-2 (200DEMA) लक्ष्य के लिए शॉर्ट का मौका मिलेगा।
बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 61409-61531 पर और बड़ा रजिस्टेंस 61739-61878/62089 पर है। इसके लिए पहला बेस 60541-60733 पर और बड़ा बेस 60207-60361 पर है। बैंक निफ्टी कल भी रेंज में रहा, लेकिन बेस-1 पर शानदार खरीदारी का ट्रेड मिला। इसमें कोई संदेह नहीं है कि बैंक निफ्टी में सुस्ती है, लेकिन एवरेजेज से ऊपर है। PSU बैंकों में भी डिस्ट्रीब्यूशन दिख रहा है, 61000 पर अभी भी भारी कॉल/पुट OI है। 61000 पर कॉल-पुट का जमावड़ा है, इसका मतलब प्राइस 61000 के आसपास रहेगा।
इस सीमित दायरे में डायरेक्शनल ट्रेड सिर्फ गिरावट आने पर खरीदारी बेहतर होगा। रजिस्टेंस-1 के करीब कोई भी लॉन्ग ट्रेड दिक्कत पैदा कर सकता है। लॉन्ग ट्रेड में बेहतर रिस्क रिवॉर्ड के लिए बेस-1 के करीब खरीदारी के मौके तलाशें। हमेशा रजिस्टेंस-1 के करीब मुनाफावसूलें, फिलहाल यहां बड़ा सप्लाई जोन नहीं है। नई तेजी और नए ट्रेड जोन के लिए बैंक निफ्टी का 61531 के ऊपर बंद होना जरूरी है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।