Top stock picks: टेक्निकल पैमाने पर ये शेयर नजर आ रहे कुछ खास, हरगिज न चूके नजर

Top stock picks: रिलेटिव स्ट्रेंथ और मल्टी टाइमफ्रेम पर निफ्टी ऑटो सबसे मजबूत सेक्टर्स में से एक है। मंथली रेश्यो चार्ट पर ऑटो शेयर निफ्टी को आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। मंथली रेश्यो चार्ट पर 10 साल के ट्रेंडलाइन रजिस्टेंस का ब्रेकआउट देखने को मिला है। ऑटो इंडेक्स में 15 शेयर शामिल किए गए हैं

अपडेटेड Feb 27, 2026 पर 9:51 AM
Story continues below Advertisement
Top stock picks: टाटा मोटर्स PV ऑटो इ्ंडेक्स के सबसे मजबूत शेयरों में से एक है। इसमें 20 DEMA सपोर्ट पर खरीदारी दिखी है। 200 DMA का रजिस्टेंस पार होने के कगार पर है

Top stock picks: यहां हम ऐसे शेयरों की बात कर रहे हैं जो टेक्निकल पैमाने पर खास दिख रहे हैं। यहां कमाई वाले सेक्टर्स और शेयरों पर फोकस है। इस शेयरों की रिलेटिव स्ट्रेंथ मजबूत है और इनमें अच्छे पैटर्न बने हैं। इनका डिलिवरी वॉल्यूम भी जोरदार है।

ऑटो/निफ्टी मंथली रेशियो चार्ट

रिलेटिव स्ट्रेंथ और मल्टी टाइमफ्रेम पर निफ्टी ऑटो सबसे मजबूत सेक्टर्स में से एक है। मंथली रेश्यो चार्ट पर ऑटो शेयर निफ्टी को आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। मंथली रेश्यो चार्ट पर 10 साल के ट्रेंडलाइन रजिस्टेंस का ब्रेकआउट देखने को मिला है। ऑटो इंडेक्स में 15 शेयर शामिल किए गए हैं।


टाटा मोटर्स PV: ब्रेकआउट के कगार पर

टाटा मोटर्स PV ऑटो इ्ंडेक्स के सबसे मजबूत शेयरों में से एक है। इसमें 20 DEMA सपोर्ट पर खरीदारी दिखी है। 200 DMA का रजिस्टेंस पार होने के कगार पर है। इसमें दोगुने से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। इसके भाव एक तिमाही की ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। 5 दिनों से वायदा में शॉर्ट-कवरिंग या लॉन्ग बने हैं।

EICHER MOTORS: चैनल ब्रेकआउट

इस शेयर में तेजी का जोरदार मोमेंटम बना हुआ है। 22 महीने का राइजिंग चैनल पार हो रहा है। कुछ दिनों से अच्छी डिलिवरी खरीदारी देखने को मिल रही है। कमजोर बाजार में भी शेयर नए शिखर पर है। पिछले 5 में से 4 दिन वायदा में शॉर्ट कवरिंग या लॉन्ग बने हैं।

BANK OF BARODA: शानदार ब्रेकआउट

यह निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स के सबसे मजबूत शेयरों में से एक है। करीब दो साल के राइजिंग चैनल का ब्रेकआउट देखने को मिला है। कमजोर बाजार में भी शेयर नए शिखर पर पहुंचा है। दोगुने से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। कल इसमें एक करोड़ से ज्यादा शेयरों की डिलिवरी उठी। 3 दिनों की शॉर्ट कवरिंग के बाद दो दिन से लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिल रहा है।

ALKEM: अच्छा रिवर्सल

फार्मा शेयरों में तेजी का मोमेंटम है। 100 WMA सपोर्ट से शेयर में अच्छा रिवर्सल देखने को मिला है। शेयर 20 WEMA के पार निकलने में कामयाब हुआ है। 5 दिनों से शेयर में शॉर्ट-कवरिंग नजर आई है।

TATA ELXSI: मेक ऑर ब्रेक लेवल पर शेयर

चार्ट पर शेयर बेहद कमजोर दिख रहा है। यह सभी मूविंग एवरेज के नीचे है। शेयर अप्रैल 2020 के ट्रेंडलाइन सपोर्ट पर आ गया है। 20 हफ्ते के औसत से ज्यादा की डिलिवरी बिकवाली देखने को मिली है। वायदा में शॉर्ट बिल्ड-अप नजर आया है।

Market cues : निफ्टी के लिए तत्काल रेजिस्टेंस 25600–25650 पर, इसके ऊपर टिकने पर ही होगी बुल्स की वापसी

MUTHOOT FINANCE: चार्ट पर कमजोर

MUTHOOT FINANCE का शेयर चार्ट पर बेहद कमजोर दिख रहा है। लगातार तीसरे हफ्ते शेयर में गिरावट दिख रही है। शेयर 10 WEMA, 20 WEMA के नीचे आ गया है। तीन हफ्ते से डिलिवरी बिकवाली देखने को मिल रही है। वायदा में शॉर्ट बिल्ड-अप दिखा है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।