Market cues : निफ्टी के लिए तत्काल रेजिस्टेंस 25600–25650 पर, इसके ऊपर टिकने पर ही होगी बुल्स की वापसी
Market cues : अगर निफ्टी 25,400–25,350 के लेवल से नीचे चला जाता है तो आने वाले सेशन में 25,250 और 25,000 की तरफ और कमजोरी से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि,एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसके लिए तत्काल रेजिस्टेंस 25,600–25,650 ज़ोन में है और इस रेंज के ऊपर जाने पर ही बजर में बुल्स की वापसी हो सकती है।
Trade Setup : वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX लगातार चौथे सेशन में 3.15 परसेंट गिरकर 13.06 पर आ गया, जिससे बुल्स को थोड़ी राहत मिली
Market cues : बेंचमार्क निफ्टी 50 में कल एक और सेशन में कंसोलिडेशन जारी रहा। 26 फरवरी को उतार-चढ़ाव के बीच यह 14 अंक ऊपर बंद हुआ। मजबूती की कमी,अहम मूविंग एवरेज से नीचे लगातार ट्रेडिंग,मोमेंटम इंडिकेटर्स से कमज़ोर सिग्नल और पिछले हफ़्ते से 25,400 के सपोर्ट की लगातार टेस्टिंग मार्केट के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। इसलिए,अगर इंडेक्स 25,400–25,350 के लेवल से नीचे जाता है तो आने वाले सेशन में 25,250 और 25,000 की ओर और कमज़ोरी आने से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि,एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसके लिए तत्काल रेजिस्टेंस 25,600–25,650 ज़ोन में है और इस रेंज के ऊपर जाने पर ही बजर में बुल्स की वापसी हो सकती है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 25,424, 25,384 और 25,318
पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 25,556, 25,596 और 25,662
निफ्टी 50 ने डेली चार्ट्स पर लोअर शैडो के साथ एक बेयरिश कैंडल बनाया,जो ऊंचे लेवल पर टिके रहने की ताकत में कमी दिखाता है,हालांकि सपोर्ट ज़ोन के पास खरीदारों में दिलचस्पी दिखी। इंडेक्स अहममूविंग एवरेज (20, 50, और 100 डे EMAs) और बोलिंगर बैंड्स की मिडलाइन से नीचे रहा। RSI कुछ हफ़्तों तक रेंज-बाउंड रहा और रेफरेंस लाइन से नीचे रहा। MACD ज़ीरो लाइन और सिग्नल लाइन से नीचे बना रहा,जबकि हिस्टोग्राम में और कमज़ोरी देखी गई। यह सब मार्केट में लगातार बने कमज़ोरी और सावधानी का माहौल दिखाता है।
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 61,275, 61,387 और 61,567
पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 60,915, 60,804 और 60,624
फिबोनाची रिट्रेसमेंट के आधार पर रेजिस्टेंस: 62,077, 64,732
फिबोनाची रिट्रेसमेंट के आधार पर सपोर्ट: 60,825, 60,244
बैंक निफ्टी ने डेली टाइमफ्रेम पर एक डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया और एक और सेशन के लिए मंगलवार की रेंज में रहा। ये बुल्स और बेयर्स के बीच असमंजस की स्थिति दिखाता है। इंडेक्स ने क्लोजिंग बेसिस पर लगातार 10-डे EMA को डिफेंड किया और सभी खास मूविंग एवरेज से ऊपर रहा। RSI ऊपर 58.43 तक गया लेकिन सिग्नल लाइन से नीचे रहा। MACD और रेफरेंस लाइन के बीच का गैप और कम हो गया,जबकि स्टोकेस्टिक RSI नीचे की ओर और सिग्नल लाइन से नीचे रहा। यह सब थोड़े पॉजिटिव बायस के साथ एक कंसोलिडेशन फेज दिखाता है,लेकिन मोमेंटम लिमिटेड है।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
निफ्टी पुट-कॉल रेशियो
मार्केट का मूड बताने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेश्यो (PCR) 26 फरवरी को पिछले सेशन के मुकाबले 0.88 पर बिना किसी बदलाव के रहा। PCR का बढ़ना या 0.7 से ज़्यादा होना या 1 को पार करने का मतलब होता है कि ट्रेडर कॉल ऑप्शन के मुकाबले पुट ऑप्शन ज़्यादा बेच रहे हैं,जो आम तौर पर मार्केट में बुलिश सेंटिमेंट के मज़बूत होने का इशारा करता है। अगर रेश्यो 0.7 से नीचे चला जाता है या 0.5 की तरफ़ बढ़ता है तो यह बताता है कि कॉल में बिकवाली,पुट में बिकवाली से ज़्यादा है,जो मार्केट में बेयरिश मूड दिखाता है।
वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX लगातार चौथे सेशन में 3.15 परसेंट गिरकर 13.06 पर आ गया, जिससे बुल्स को थोड़ी राहत मिली। बुलिश सेंटिमेंट को और सपोर्ट देने के लिए VIX का गिरना और 12 ज़ोन से नीचे रहना ज़रूरी है।
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं,जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: सम्मान कैपिटल
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।