Stock Market news : भारतीय बाजारों के लिए आज कमजोर संकेत मिल रहे हैं। FIIs की कैश में करीब 3500 करोड़ की बिकवाली देखने को मिली है। गिफ्ट निफ्टी में 75 अंक का दबाव दिख रहा है। एशिया में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। उधर कल रिकवरी के बावजूद नैस्डैक एक परसेंट से ज्यादा नीचे बंद हुआ था। हालांकि डाओ जोंस मामूली बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहा था। करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
कल इंडियन इक्विटी मार्केट अपनी शुरुआती बढ़त को बनाए रखने में नाकाम रहे और एक और उतार-चढ़ाव वाले सेशन में बिना किसी बदलाव के बंद हुए। निफ्टी 25500 से नीचे बंद हुआ। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 27.46 अंक या 0.03 प्रतिशत गिरकर 82,248.61 पर और निफ्टी 14.05 अंक या 0.06 प्रतिशत बढ़कर 25,496.55 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.6% बढ़ा, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ था।
क्रूड और चांदी में नरमी, गोल्ड स्टेबल
अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर वार्ता के बीच क्रूड कीमतों में हल्की नरमी आई है। ब्रेंट 71 डॉलर के नीचे आ गया है। वही COMEX GOLD 5200 डॉलर के करीब स्टेबल दिख रहा है। लेकिन चांदी में 2 परसेंट से ज्यादा का दबाव है। COMEX SILVER का भाव 88 डॉलर के पास है।
गोल्ड, सिल्वर ETF के वैल्यूएशन नियम बदले
मार्केट रेगुलेटर सेबी ने गोल्ड और सिल्वर ETF के वैल्यूएशन नियम बदले हैं। MUTUAL FUNDS को अब NAV भारतीय एक्सचेंज के स्पॉट प्राइस के आधार पर कैलकुलेट करनी होगी। अब तक London Bullion Market Association के भाव को बेस माना जाता था। नए नियम एक अप्रैल से लागू होंगे।
विशाल मेगा मार्ट में आज ब्लॉक डील संभव
VISHAL MEGA MART में आज करीब 3,500 Cr रुपए की ब्लॉक डील संभव है। Samayat Services 6.5% तक हिस्सा बेच सकती है। फ्लोर प्राइस लगभग 10% डिस्काउंट पर 115 रुपए प्रति शेयर संभव है।
Q3 GDP के आंकड़े आज, 7.8% ग्रोथ संभव
आज शाम 4 बजे भारत के Q3 GDP के आंकड़े आएंगे। ये आंकड़े नए आधार वर्ष 2022-23 के साथ जारी होंगे। तीसरी तिमाही में 7.6% GDP ग्रोथ रहने का अनुमान है।
GIFT Nifty 117.50 अंक यानी 0.46 फीसदी की बढ़त के साथ 25,547.50 के स्तर पर नजर आ रहा है।
वॉल स्ट्रीट बेंचमार्क में गिरावट के बाद एशियाई स्टॉक मार्केट रिकॉर्ड लेवल से नीचे आ गए हैं। एनवीडिया कॉर्प के नतीजों पर हल्की प्रतिक्रिया से सेंटिमेंट पर असर पड़ा है। GIFT Nifty 117.50 अंक यानी 0.46 फीसदी की बढ़त के साथ 25,547.50 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं,निक्केई में 0.29 फीसदी की तेजी दिख रही है। जबकि,स्ट्रेट टाइम्स में 0.01 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। हैंग सैंग में 1.46 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। ताइवान का बाजार आज बंद है। कोस्पी में भी 1.07 फीसदी की कमजोरी है।
गुरुवार को US स्टॉक्स में तेज़ी से गिरावट आई। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बड़ी कंपनी Nvidia के नतीजे इन्वेस्टर्स को इम्प्रेस नहीं कर पाए, जिससे टेक्नोलॉजी शेयर्स पर दबाव पड़ा। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 17.05 अंक या 0.03%, बढ़कर 49,499.20 पर, S&P 500 इंडेक्स 37.27 अंक या 0.54% गिरकर 6,908.86 पर और नैस्डैक कंपोजिट 273.69 अंक या 1.18%, गिरकर 22,878.38 पर आ गया।
26 फरवरी को फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) नेट सेलर रहे। उन्होंने Rs 3,465 करोड़ के इक्विटी बेचे। इस बीच, डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DIIs) ने लगातार तीसरे सेशन में अपनी खरीदारी का सिलसिला जारी रखा और ₹5,000 करोड़ से ज़्यादा के इक्विटी खरीदे।