Gold Silver Rate Today : बेनतीजा रही US-ईरान बातचीत, MCX पर सोने का रेट बढ़ा, जानिए कमोडिटी में कमाई वाले कॉल

Gold Silver Rate Today: 11 बजे के आसपास एमसीएक्स पर गोल्ड का अप्रैल वायदा 672 रुपए यानी 0.42 फीसदी की तेजी के साथ 160,374 रुपए प्रति 10 ग्राम पर दिख रहा था। वहीं, चांदी का मार्च वायदा 6,696 रुपए यानी 2.58 फीसदी की तेजी के साथ 266,365 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा था

अपडेटेड Feb 27, 2026 पर 11:16 AM
Story continues below Advertisement
Commodity calls: कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं Prithvi Finmart के मनोज कुमार जैन। इनको आज MCX SILVER MINI और MCX LEAD में कमाई के मौके नजर आ रहे हैं

Gold Silver Rate Today : शुक्रवार, 27 फरवरी को MCX पर सोने में तेजी देखने को मिल रही है। लगातार बनी जियोपॉलिटिकल अनिश्चितताओं और डॉलर की कमजोरी के बीच अच्छी स्पॉट मार्केट डिमांड से सोने को सपोर्ट मिल रहा है। 11 बजे के आसपास एमसीएक्स पर गोल्ड का अप्रैल वायदा 672 रुपए यानी 0.42 फीसदी की तेजी के साथ 160,374 रुपए प्रति 10 ग्राम पर दिख रहा था। वहीं, चांदी का मार्च वायदा 6,696 रुपए यानी 2.58 फीसदी की तेजी के साथ 266,365 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा था।

पिछले सेशन में, MCX पर सोने का अप्रैल फ्यूचर लगभग 1 फीसदी गिरकर 1,59,709 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। जबकि चांदी का मार्च फ्यूचर 3 फीसदी से ज़्यादा गिरकर 2,59,669 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। US-ईरान बातचीत गुरुवार को बिना किसी डील के खत्म हो गई। हालांकि, बातचीत की मध्यस्तता कर रहे ओमान ने कहा कि दोनों पक्षों ने प्रगति की है।

इस बीच, US डॉलर इंडेक्स 97.82 तक बढ़ने के बाद,इंपोर्टर्स की कुछ बिकवाली के कारण ठंडा पड़ गया और 97.69 पर आ गया,जो इसके पिछले बंद भाव 97.79 से कम है। ऐसा लगता है कि इससे कीमती धातुओं को कुछ सपोर्ट मिला है।


दूसरी कमोडिटीज पर एक नजर

एमसीएक्स पर कॉपर का मार्च वायदा 6.60 रुपए यानी 0.55 फीसदी बढ़कर 1,214.15 रुपए पर और क्रूड का मार्च वायदा 83 रुपए यानी 1.37 फीसदी गिर कर 5,970 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। जबकि,नैचुरल गैस का मार्च वायदा 1.00 रुपए यानी 0.39 फीसदी बढ़कर 258.10 रुपए पर दिख रहा था।

कमोडिटी में कमाई वाले कॉल

कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं पृथ्वी फिनमार्ट कमोडिटी रिसर्च के मनोज कुमार जैन। इनको आज MCX SILVER MINI (APR) और MCX LEAD (MAR) में कमाई के मौके नजर आ रहे हैं। इनकी सलाह है कि MCX SILVER MINI (APR) में 268000 रुपए के आसपास 263000 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 278000 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। MCX LEAD (MAR) में भी 188 रुपए के आसपास 185 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 193 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करने की सलाह है।

सोने-चांदी पर मनोज कुमार जैन की सलाह

मनोज कुमार जैन को उम्मीद है कि आज सोने और चांदी की कीमतें ऊपर-नीचे रहेंगी। जैन का सुझाव है कि 1,59,100 और 1,58,000 रुपए के आसपास गिरावट पर सोना खरीदें, 1,56,500 रुपए के नीचे स्टॉप लॉस के साथ 1,60,600 और 1,61,800 रुपए का टारगेट रखें। 2,58,000 और 2,53,000 रुपए के आसपास चांदी खरीदें, 2,48,800 रुपए के नीचे स्टॉप लॉस के साथ, 2,62,000 और 2,68,000 रुपए का टारगेट रखें।

 

Market trend : हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में दबाव बढ़ा,जानिए निफ्टी-बैंक निफ्टी में कमाई की रणनीति

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।