साल 2024 के आखिरी दिन धमाल, NCC को मिला ₹350 करोड़ का ऑर्डर, टारगेट से अब इतनी ही दूर

NCC Share Price: रेवेन्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनियों में शुमार एनसीसी को दिसंबर 2024 में 349.7 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला। कंपनी ने आज 1 जनवरी 2025 को इसका खुलासा किया। कंपनी के इस खुलासे का असर आज इसके शेयरों पर भी दिख सकता है। फिलहाल बीएसई पर यह 273.95 रुपये के भाव पर है

अपडेटेड Jan 01, 2025 पर 9:10 AM
NCC ने एक्सचेंज फाइलिंग में जो खुलासा किया है, उसके मुताबिक एक प्राइवेट कंपनी ने 349.7 करोड़ रुपये का ऑर्डर दिया है।

NCC Share Price: रेवेन्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनियों में शुमार एनसीसी को दिसंबर 2024 में 349.7 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला। कंपनी ने आज 1 जनवरी 2025 को इसका खुलासा किया। कंपनी के इस खुलासे का असर आज इसके शेयरों पर भी दिख सकता है। फिलहाल बीएसई पर यह 273.95 रुपये के भाव पर है। पिछले महीने दिसंबर महीने में इसके शेयरों में बिकवाली का इतना तेज दबाव था कि यह 11 फीसदी से अधिक टूट गया। साल 2024 के आखिरी दिन बीएसई पर यह डेढ़ फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

कैसा ऑर्डर मिला है NCC को, टारगेट से अब इतनी ही दूर

एनसीसी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जो खुलासा किया है, उसके मुताबिक एक प्राइवेट कंपनी ने 349.7 करोड़ रुपये का ऑर्डर दिया है। यह बिल्डिंग डिविजन से जुड़ा है। इसे 32 महीने में पूरा करना है। कंपनी ने इस वित्त वर्ष 2024-25 में 20 हजार-22 हजार करोड़ रुपये के ऑर्डर इनफ्लो टारगेट रखा है और कंपनी के हेड-स्ट्रैटेजी नीरद शर्मा ने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के रास्ते में ही कंपनी है। स्टेकहोल्डर्स के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि टारगेट के लोअर बैंड यानी कि 20 हजार करोड़ रुपये का 55-60 फीसदी टारगेट हासिल हो चुका है।


कंपनी को नवंबर महीने में 28 तारीख को केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट अथॉरिटी से लेटर ऑफ एस्सेप्टेंस भी मिल चुका है। केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट के तहत दौधन डैम के लिए इसे 3,389.49 करोड़ रुपये का ईपीसी कॉन्ट्रैक्ट मिला है जिस पर 72 महीने के भीतर काम पूरा करना है।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

एनसीसी के शेयरों ने निवेशकों की शानदार कमाई कराई है। 2 जनवरी 2024 को यह 164.60 रुपये पर था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का निचला स्तर है। इस निचले स्तर से 7 महीने में यह 121 फीसदी से अधिक उछलकर 31 जुलाई 2024 को 364.50 रुपये के भाव पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई है। हालांकि शेयरों की तेजी यहीं थम गई और फिलहाल इस हाई से यह करीब 25 फीसदी डाउनसाइड है।

Market Outlook 2025: नए साल में बाजार में ना करें ये गलतियां

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।